logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हनुमान अंश' के डायरेक्टर लेकर आएंगे 'राम बोला', किस संत पर होगी फिल्म?

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी आने वाली फिल्म 'राम बोला' का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म भी आध्यात्मिक संत के बारे में होगी।

vishal chaturvedi new movie

विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म नीम करौली बाबा पर बनी है। इस फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ था और फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

 

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल ने अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम बोला' की अनाउंसमेंट कर दी है। यह फिल्म महाकवि गोस्वामी तुलसी दास के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म में उनके जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी है। इस फिल्म को महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और राघवेंद्र सिंह ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'देवा श्री गणेशा' गाने में इस्तेमाल हुई थी 35 फीट की मूर्ति, कैसे हुई थी शूटिंग?

कौन थे तुलसीदास

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास 16वीं सदी से एक महान कवि थे। उन्हें मख्य रूप से अवधि महाकाव्य 'रामचरितमानस' और बेहद लोकप्रिय 'हनुमान चलीसा' की रचना के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई प्रसिद्ध ग्रंथों की रचना की है जिनमें 'विनय पत्रिका', 'कवितावाली', 'गीतावली' और 'दोहावली' शामिल है। उनका जन्म के समय नाम राम बोला था। उन्होंने आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया और हिंदू दर्शन के साथ-साथ संस्कृत की पढ़ाई की। उन्होंने संत का जीवन चुना।

 

'हनुमान' अंश नीम करौली बाबा पर लिखी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' से प्रेरित है। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआती 3 हफ्तों में बहुत स्ट्रग्ल करना पड़ा था। बाद में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता था वह शादीशुदा थे', गोविंदा संग अफेयर पर बोलीं नीलम कोठारी

'हनुमान अंश' ने पार किया 200 Cr का आंकड़ा

फिल्म ने 6 हफ्तों में 200 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया। फिल्म की कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है जो आजादी से पहले के भारत में अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज में घर छोड़ देता है। उसकी आध्यात्मिक खोज उसे उत्तर भारत में ले जाती है और बाद में नीम करौली बाबा के रूप में पहचान मिलती है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें