नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने 350 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म की कहानी से लेकर भजन तक ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई। खास बात यह थी कि 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस यश की टॉक्सिक और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन को कड़ी टक्कर दी थी।
शुरुआती 10 दिनों में 'हनुमान अंश' कुछ खास नहीं चली थी। जब फिल्म सिनेमाघरों से हटने वाली थी उसके तुरंत बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिए। दर्शक इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: सैफ से तलाक के बाद कैसा था अमृता सिंह और उनकी ननद सबा का रिश्ता?
किस ओटीटी पर रिलीज होगी 'हनुमान अंश'?
इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म के निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम पर हनुमान अंश के ओटीटी रिलीज का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक दिव्य शक्ति की एक असाधारण कहानी। पूरे देश की चहेती फिल्म, आप सबके घर आ रही है। हनुमान अंश 27 नवंबर को सोन लिव पर आ रही है।' इस पोस्ट को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
View on Instagram
चर्चा में रहे 'हनुमान अंश' के कलाकार
इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। उनकी दमदार ऐक्टिंग और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शोभिनव के साथ पूर्णिमा तिवारी ने रामबेटी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के कलाकारों के साथ सिंगर्स भी खूब चर्चा में रहे। खौसतौर पर दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी जिन्होंने 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाकर सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में प्रसिद्धि मिलने के बाद सुनील अपने आंखों का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: 'एक रिमोट से खेलो', गौरव गुप्ता के मजाक पर भड़के स्काउट, घर में मचा बवाल
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'हनुमान अंश' में लक्ष्मी नारायण नाम के युवक की कहानी की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है जो उसे नीम करौली बाबा के रूप में बदल देती है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में 452.86 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि देश में फिल्म ने 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हनुमान अंश ने विजय की जन नायकन, टॉक्सिक और पेद्दी को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 'हनुमान अंश 2' का ऐलान कर दिया है।