logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सैफ से तलाक के बाद कैसा था अमृता सिंह और उनकी ननद सबा का रिश्ता?

सैफ अली खान की बहन सबा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अमृता सिंह का जिक्र किया। सैफ से तलाक के बाद सबा और अमृता के बीच अब कैसा रिश्ता है?

Amirta Singh and Saba Ali Khan

अमृता सिंह और सबा अली खान, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सैफ अली खान की बहन सबा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका सैफ की एक्स वाइफ अमृता सिंह से कैसा रिश्ता था। उन्होंने बताया कि अमृता उनके लिए एक मां की तरह थी जिनसे वह बेझिझक बात कर सकती थीं। 1991 में जब सैफ ने अमृता से शादी की थी तब सबा 15 साल की थीं। सैफ से 12 साल बड़ी अमृता ने उनके जीवन में अहम भूमिका निभाई थी। 

 

सिद्धार्थ कनन के शो पर सबा ने कहा कि 2004 में सैफ और अमृता के अलग होने के बाद उनकी रिश्तों में भले ही अब दूरियां आ गई हैं लेकिन उनके मने में एक दूसरे के लिए कड़वाहट नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा करीना कपूर के साथ है।

 

यह भी पढ़ें: 'एक रिमोट से खेलो', गौरव गुप्ता के मजाक पर भड़के स्काउट, घर में मचा बवाल

अमृता मेरे लिए मां जैसी थीं

सबा ने कहा, 'मुझे वह सुलझी हुई लगीं। मुझे वह बहुत पसंद है। उनके साथ मेरा अच्छा बॉन्ड है। मैं बेबो से बहुत प्यार करती हूं लेकिन अमृता के साथ भी मेरा अच्छा बॉन्ड था। उन्होंने कई मामलों में मेरा सही मागदर्शन किया। मेरा मां भले ही कुछ बातों में मेरी आलोचना करतीं लेकिन उन्होंने हमेशा एक बड़ी बहन के अंदाज में वही बातें कही।'

 

सबा ने आगे कहा, 'अगर वह मुझसे कभी मिलती हैं तो हमेशा इन चीजों पर ध्यान देती हैं। उनसे मिलने से पहले मैं अच्छे से तैयार होकर जाती हूं क्योंकि वह पूछती हैं कि तुम्हारा बैग ब्लू और ड्रेस पिंक क्यों है। वह हमेशा मुझे सही सलाह देती थीं इसलिए मुझे पता था कि तैयार कैसे होना है। वह मेरी लिए मां जैसी थीं। जबकि मेरी अपनी मां से कुछ मामलों में बात करना बहुत मुश्किल था क्योंकि उस वक्त वह बहुत सख्त थीं।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने तो ऐसा नहीं पढ़ा', साई पल्लवी के युद्ध वाले सीन पर बोलीं दीपिका चिखलिया

तलाक के बाद रिश्ते बदल गए- सबा बोलीं

सैफ और अमृता के तलाक के बाद उनके रिश्तों के समीकरण बदल गए। सबा ने बताया कि तलाक के बाद अमृता कुछ दूरी और अपने लिए थोड़ा समय चाहती थीं। फिर भी उनके बीच अच्छे संबंध है। जब भी वे मिलते हैं तो एक-दूसरे से अच्छे से मिलते हैं। मुझे सैफ और अमृता के बच्चों से भी मिलना अच्छा लगता है। उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। वे आज भी अच्छे पलों को याद करते हैं जो उन्होंने साथ में बिताए थे।

 

सैफ और अमृता ने  1991 में शादी की थी। जब वह 21 साल के थे और वह 33 के साल की थीं। कपल के दो बच्चे सारा और इब्राहिम है। शादी के 13 साल बाद दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया। सैफ ने 2012 में करीना कपूर खान से शादी की थी। कपल के दो बच्चे तैमूर और जहांगीर अली खान है।


और पढ़ें