logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यह तो पर्सनल अटैक है...', हर्षवर्धन ने मावरा होकेन पर किया पलटवार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन के बीच में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। आइए जानते हैं सनम तेरी कसम के कलाकारों में किस बात को लेकर लड़ाई हो रही है।

 Harshvardhan Rane and Mawra Hocane

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन (Photo Credit: Harshvardhan Rane instagram)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच में तनावपूर्ण माहौल है। भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। इस एयरस्ट्राइक को पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भारत की कायरतापूर्ण हरकत बताया था। मावरा को उनके इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। मावरा के बयान के बाद हर्षवर्धन राणे ने उनके साथ 'सनम तेरी कसम 2' में साथ काम करने से मना कर दिया था।

 

हर्षवर्धन के पोस्ट पर मावरा ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि जिस शख्स से मुझे जनरल नॉलेज की उम्मीद थी वह गहरी नींद से उठकर एक पीआर स्ट्रेटजी के साथ आया है। मावरा ने हर्षवर्धन के बयान को ध्यान के लिए पीआर स्ट्रेटज कहा है।

 

ये भी पढ़ें- अनुराग के पास बेटी की शादी करने के लिए नहीं थे पैसे, विजय ने की मदद

 

मावरा पर हर्षवर्धन ने कसा तंज

 

अब मावरा के पोस्ट पर हर्षवर्धन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह पर्सनल अटैक महसूस हो रहा है और किस्मत से मुझे इन चीजों को नजरअंदाज करना आता है लेकिन अपने देश पर हुए हमले को बर्दाशत नहीं करूंगा'।

 

हर्षवर्धन  ने आगे लिखा, 'एक भारतीय किसान अपनी फसल से अनचाही खरपतवार को फेंक देता है और उसे सफाई कहते हैं। किसान को इसके लिए पीआर टीम की जरूरत नहीं होती है। यह कॉमन सेंस होता है। मैंने शालीनता के साथ पार्ट 2 में काम करने से मना किया था। मेरे पास पूरा अधिकार है उन लोगों के साथ काम नहीं करने का जो मेरे देश को कायराना बताते हैं। उनके बयान में नफरत और पर्सनल रिमॉर्क हैं। एक महिला के तौर पर मैंने उनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाई है'।

 

ये भी पढ़ें-  33 साल की उम्र में कॉमेडियन राकेश पुजारी का हार्ट अटैक से निधन

 

'सनम तेरी कसम' में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने साथ में काम किया था। फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है।

 

 


और पढ़ें