एक हफ्ते 'लॉक अप 2' की शुरुआत हुई। इस शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह अपने पति से तलाक ले रही हैं और पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहे हैं। इसके बाद शो में शिल्पा शिंदे की एंंट्री हुई।
शिल्पा ने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय खोली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था और 'लॉक अप' में अपने इस कदम का बचाव किया था। अब टीवी की बड़ी ऐक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक ने अपने शो पर इस मुद्दे के बारे में बात की। अपने शो पर रुबीना ने गौरव खन्ना और हिना ने शिल्पा शिंदे का मजाक उड़ाया।'
यह भी पढ़ें: 'गलती मेरी तरफ से हुई होगी...', सीमा सजदेह से तलाक पर बोले सोहेल खान
हिना और रुबीना ने उड़ाया शिल्पा और गौरव का मजाक
हिना खान ने शिल्पा के केस को लेकर कहा, 'बिग बॉस में उसने सब कुछ कहा था कि उसके साथ कितना गलत हुआ था? शो के मेकर्स ने उसकी जिंदगी को नरक बनाया था। उसने शो पर एक बार भी बताया कि प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस किया था। क्योंकि वह जानती थी कि अगर वह यह बताती तो कभी शो नहीं जीत पाती।' वहीं, रुबीना ने गौरव पर तंज कसते हुए कहा, 'कुछ लोग को खुद को परफेक्ट, अच्छा पति, अच्छी पत्नी बताने में लगे है।'
हिना ने कहा, 'आकांक्षा ने पब्लिक में जब से चीजें बोली है। सभी बातें फैलने लगी है। अगर वह एक साल अलग रह रहे थे तो 4 से 5 महीने पहले एक-दूसरे को गिफ्ट देना और यूट्यूब पर साथ में वीडियो बनाना।' वहीं रुबीना ने कहा, 'अगर आप साल भर से अलग रहे थे तो पब्लिक में खुद को मैरिड कपल की तरह सही है, सिर्फ दिखावा है।' हिना ने इन दोनों का मजाक उड़ाते हुए स्लो क्लैप किया। वहीं, रुबीना ने आगे कहा, विवाद ही आज के समय में पैसा है लेकिन इसके बारे में बोलना तो पड़ेगा। हमने कभी सेंटर स्टेज के लिए लड़ाई नहीं की लेकिन फाइनल माइक ड्रॉप तो हमारा ही होगा। रुबीना ने अभी अपने अपकमिंग एपिसोड की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की। रुबीना अब अपना ट्यूब चैनल चला रही है।
यह भी पढ़ें: 'बैंड बजा दिया तूने', लॉक अप 2 में गौरव खन्ना ने ली एंट्री, आकांक्षा हुईं इमोशनल
'लॉक अप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना
वहीं, गौरव खन्ना की बात करें तो इस हफ्ते 'लॉक अप' में बतौर विजिटर पहुंचे। शो का प्रोमो सामने आ चुका है। प्रोमो में गौरव और आकांक्षा एक-दूसरे को देखकर इमोशनल हो जाते हैं। गौरव आकांक्षा का हाथ पकड़ कर कहते हैं, बैंड बजा दिया तूने। शो में आकांक्षा ने कहा था कि उनकी एक महिला दोस्त ने कहा था कि वह वह प्यार में हमेशा अनलकी रहेगी। मैंने अब उस बात को स्वीकार कर लिया है।