logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'समझ आता है कि काम चाहिए...', PM मोदी की तारीफ करके खूब ट्रोल हुईं हिना खान

हिना खान ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पोस्ट किया। उन्हें इसके लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Hina Khan

हिना खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान भी जवाब में पलटवार कर रहा है। पश्चिम एशिया में इस समय तनाव का माहौल है। भारत में भी राजनीतिक चर्चा तेज हो रही है। सेलेब्स भी इस तनावपूर्ण माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन सबके बीच हिना खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके लिए लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

 

हिना खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है। हिना ने अपने एक्स अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं। पहले पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो है। दूसरे फोटो में एक छोटा बच्चा डंडे से सड़क पर पहिया चला रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते हैं वे उन पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चल रहे हैं। साहस, हिम्मत और विंडबना। जय हिंद।'

 

यह भी पढ़ें: 'बात समझ नहीं आ रही', पहले भड़के फिर महिला ने पिच किया तो मान गए शार्क्स

हिना खान हुईं ट्रोल

हिना खान सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर ट्रोल हो रही हैं। उनके इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'समझ में आता है कि काम चाहिए आपको और सिर पर बड़े लोगों का हाथ है। तो मैं आपको दूं कि ये डेमोक्रेसी है उस देश की जहां आज भी लोग नाले का पानी पीकर मर जाते हैं। खैर आपको क्या पता। आप तो मेहलों में रहने वाली है। आरओ है ही ऐसी है ही सब मस्त है।'

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे मारना चाहते हैं', मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं यूट्यूबर अनुराग डोभाल

 

 

दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'जो अपने मजहब की सगी नहीं हुई, जो लेडी दूसरों को फैट शेम कर रही हो हो और जो खुद को बहुत बड़ा सुपरस्टार समझी हो वो बताएगी लोगों को साहस, हिम्मत और विंडबना।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पैसे के लिए तो तुमने सब कुछ ही बेच दिया तो फिर ईमान तो वैसे भी कुछ नहीं है तुम लोगों के लिए।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'तुम्हारे जैसे लोगों ने ही देश का भविष्य बर्बाद कर दिया है।' वहीं, कुछ लोगों ने हिना का सपोर्ट भी किया है। 

 

वहीं, हिना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई है। उनका कैंसर का इलाज चल रहा है। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 


और पढ़ें