logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे मारना चाहते हैं', मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं यूट्यूबर अनुराग डोभाल

यूट्यूबर अनुराग डोभाल का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Anurag Dobhal

अनुराग डोभाल, Photo Credit: Anurag insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

'बिग बॉस 17' फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने हाल ही में एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और हत्या की साजिश हो रही है। उनके इस दावे को सुनकर फैंस चिंता में हैं। 

 

अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'पिछले साल से कुछ लोगों ने मुझे टॉर्चर करना शुरू किया है। उन्होंने मुझसे सबकुछ छीन लिया। मेरा परिवार, पैसे और रिश्ते। मुझे मेरे अपनों ने ही टॉर्चर किया है। मैं जी नहीं सकता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: एक तस्वीर ने बर्बाद किया 90 के दशक की इस हिरोइन का करियर

अनुराग का दावा- मारने की हो रही है साजिश

अनुराग ने आगे लिखा, 'मैं जितना स्ट्रगल कर सकता हूं मैंने किया। अब वह मेरा पीछा कर रहे हैं और मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं। जितना हो सकता था मैंने सहा और अब और मेंटली सफर नहीं कर सकता हूं। जाऊंगा जरूर लेकिन इन सभी लोगों के चेहरे और रियलिटी बताकर जाऊंगा। यह सब और सहन नहीं होता है।'

कौन हैं अनुराग डोभाल?

अनुराग डोभाल एक यूट्यबर हैं। उन्हें लोग यूके 07 राइडर के नाम से जानते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने बिग बॉस 17 में भी हिस्सा लिया था। शो से बाहर आने के बाद सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सलमान की बेइज्जती की थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड साव्या केसी पर चीट करने का आरोप लगाया था। दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

 

यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में रोमांटिक नहीं जावेद अख्तर, फिर कैसे प्यार में पड़ीं शबाना आजमी?

 

अनुराग ने अपने पोस्ट में मेंटल टॉर्चर करने वाला का नाम नहीं बाताया है। उनके पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि उनके साथ क्या हुआ है?

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें