logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक तस्वीर ने बर्बाद किया 90 के दशक की इस हिरोइन का करियर

हम आपको 90 के दशक की उस हिरोइन के बारे में बता रहे हैं जिसे रातोंरात स्टारडम मिला। अपनी गलत की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया।

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम, Photo credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

80 और 90 के दशक को हिंदी सिनेमा का गोल्डन पीरियड कहा जाता है। उस समय की फिल्मों को देखना लोग आज भी पसंद करते हैं। 1980 के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री रह चुकी हैं जिसने अपने काम के बल पर अपना नाम बनाया। उन्हें जिस तरह से रातोंरास फेम मिला। उसी तरह से उनके हाथों से चला भी गया। 

 

उनकी पर्सनल लाइफ का असर प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा। जिसकी वजह से उन्हें फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी थी। यह सब एक तस्वीर की वजह से हुआ था। आइए जानते हैं यह अभिनेत्री कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में रोमांटिक नहीं जावेद अख्तर, फिर कैसे प्यार में पड़ीं शबाना आजमी?

'राम तेरी गंगा मैली' से मिली पहचान

यह अभिनेत्री कोई और नहीं मंदाकिनी है। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ हैं। उन्होंने 1980 में अपने करियर की शुरुआत की। 1985 में उन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' में काम किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में मंदाकिनी ने सफेद साड़ी में झरने के नीचे नहाते हुए बोल्ड सीन दिया था जो लोग आज भी नहीं भूले हैं। फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था।

 

दाऊद संग मंदाकिनी की वायरल हुई थी तस्वीर

 रिपोर्ट के मुताबिक मंदाकिनी की खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद फिदा हो गया था। दाऊद फिल्म मेकर्स को मंदाकिनी को फिल्म देने के लिए धमकाते थे। दोनों के अफेयर की चर्चा 1994 में शुरू हुई थी। इन चर्चाओं के बीच दाऊद और मंदाकिनी की क्रिकेट स्टेडियम से एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया था। यही तस्वीर उनके करियर की खत्म होने की वजह बना। दाऊद पर मुंबई में बम धमाके करने का आरोप लगा था। जब मंदाकिनी से दाऊद को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने दाऊद संग दोस्ती का रिश्ता बताया था।

 

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की 10 साल की बेटी बनी इन्वेंटर, टिश्यू बॉक्स कराया पेटेंट

 

दाऊद संग अफेयर के कारण मंदाकिनी ने कई फिल्मों को छोड़ा था जिसका असर उनके करियर पर पड़ा। दाऊद संग नजदीकियों के कारण मंदाकिनी से पुलिस ने मुंबई में बम ब्लास्ट को लेकर पूछताछ भी की थी। इन सभी कारणों से उनका करियर चौपट हो गया। 1996 में उनका करियर खत्म हो गया।

 अब कहां हैं मंदाकिनी?

मंदाकिनी ने डॉक्टर काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी जो एक तिब्बती डॉक्टर और पूर्व भिक्षु हैं। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए हैं। शादी के बाद वह परिवार की जिम्मेदारियां संभालने लगी। 2024 में वह बेटे के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं लेकिन इससे उन्हें कुछ फायदा नहीं मिला। हालांकि मंदाकिनी अपने इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें