logo

ट्रेंडिंग:

सनी लियोनी की 10 साल की बेटी बनी इन्वेंटर, टिश्यू बॉक्स कराया पेटेंट

सनी लियोनी की 10 साल की बेटी निशा ने कचरे की समस्या दूर करने के लिए एक खास बॉक्स बनाया है, जिसका उन्होंने पेटेंट भी करा लिया है।

Sunny Leone & Family

सनी लियोनी और परिवार, Photo Credit- X @filmfare

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी बेटी निशा की उपलब्धि को लेकर काफी गर्व महसूस कर रही हैं। हाल ही में फराह खान के यूट्यूब व्लॉग पर बातचीत के दौरान सनी ने खुलासा किया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा ने एक अनोखा आविष्कार किया है और उसे बाकायदा पेटेंट भी करवाया है।

 

निशा ने इस डिवाइस का नाम 'बू बॉक्स' रखा है। सनी ने बताया कि यह आइडिया निशा को तब आया जब धूल-मिट्टी की वजह से उन्हें अक्सर एलर्जी रहती थी और इस्तेमाल किए हुए टिश्यू इधर-उधर फैल जाते थे। इसी समस्या का हल निकालते हुए निशा ने टिश्यू बॉक्स के साथ ही एक छोटा बिन जोड़ दिया, ताकि इस्तेमाल के बाद टिश्यू को कहीं और फेंकने की जरूरत न पड़े।

 

यह भी पढ़ें: 'द 50' इन 5 कारणों से हुई फ्लॉप, करण पटेल समेत ये सितारे नहीं बचा पाए डूबती नैया

कैसे हुई शुरुआत?

सनी ने बताया कि एक दिन जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि निशा ने टेप की मदद से टिश्यू बॉक्स पर एक डिस्पोजेबल कप चिपकाया हुआ था। सनी को यह आइडिया बहुत दिलचस्प लगा। उन्होंने बताया कि निशा ने इस प्रोजेक्ट पर शुरुआत से अंत तक खुद काम किया है। मजे की बात यह है कि इस 'बू बॉक्स' की कीमत 999 रुपये रखी गई है और निशा अभी से इससे कमाई भी करने लगी हैं।

'भाइयों को हो रही है जलन'

सनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि निशा की इस कामयाबी से उनके दोनों छोटे भाई, नोआ और अशर थोड़े जेलस हैं। उन्हें लगता है कि आने वाले समय में निशा के पास बहुत पैसे होंगे और उन्हें अपनी बहन से पैसे मांगने पड़ेंगे। 

फराह खान भी यह सुनकर दंग रह गईं और उन्होंने मजाक में कहा, 'अब तो मुझे घर जाकर अपने बच्चों को डांटना पड़ेगा!'

 

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास हुई 'द केरल स्टोरी 2', इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

 

सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया था। इसके बाद सरोगेसी के जरिए उनके दो बेटे हुए।

 

सनी को आखिरी बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ राहुल भट्ट भी थे। यह फिल्म फिलहाल Zee5 पर उपलब्ध है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap