logo

ट्रेंडिंग:

'द 50' इन 5 कारणों से हुई फ्लॉप, करण पटेल समेत ये सितारे नहीं बचा पाए डूबती नैया

कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'द 50' को कुछ खास बज नहीं मिला। इस शो में 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है।

the 50 show

द 50 शो पोस्टर, Photo Credit: Jiohotstar instagram Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

 टीवी पर लियलिटी शोज का बज हमेशा बना रहता है। इस समय कलर्स से लेकर सोनी टीवी तक पर अलग-अलग फॉर्मेट के रियलिटी शोज ऑनएयर हो रहे हैं। कुछ की टीआरपी अच्छी है। कुछ शोज को लेकर कोई खास बज देखने को नहीं मिल रहा है। कलर्स पर रियलिटी शो 'द 50' महीने भर पहले ऑनएयर हुआ है। यह शो 50 दिन का है। इस शो को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड थे।

 

शुरुआत में इस शो की तुलना बिग बॉस से हो रही थी। पहली बार किसी रियलिटी शो में एक साथ 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। शो में टीवी के चहेते स्टार्स और पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एक साथ नजर आए। शुरुआती हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच में खूब सारा ड्रामा देखने को मिला। यह पहला शो है जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने फैंस के लिए 50 लाख रुपये जीतने का मौका मिलेगा। BARC की टीआरपी रेटिंग के टॉप 5 शो की लिस्ट से यह शो बाहर ही रहता है। आइए जानते हैं किन कारणों की वजह से ये शो नहीं चला?

 

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास हुई 'द केरल स्टोरी 2', इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

इन 5 कारणों की वजह से फ्लॉप हुआ 'द 50' शो

बोरिंग टास्क

 

शो के कंटेस्टेंट्स के बीच में किसी तरह की कोई बॉन्डिंग नहीं दिखाई दी। कंटेस्टेंट्स में न ही दोस्ती दिखी न ही गहरी दुश्मनी। सभी लोग गेम के हिसाब से अपनी टीम बदल ले रहे हैं। शो के टास्क भी बहुत ज्यादा बोरिंग है जिससे दर्शकों खुद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं।

 

गेम में नहीं दिखा कोई लीडर

 

शो में 50 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया लेकिन किसी की भी पर्सनैलिटी खुलकर नहीं दिखी। गेम में किसी भी कंटेस्टेंट के लीडर वाली क्वॉलिटी नहीं दिखी। कुल लोग शो में ग्रुप बनाकर खेल रहे हैं।

 

अत्यधिक भीड़

 

शो में 50 सेलेब्स होने का कारण भीड़ लग रहा है। कोई भी कंटेस्टेंट उभरता हुआ नहीं दिखाई दिया। शो में किसी भी कोई पर्सनैलिटी नहीं दिख रही हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स के होने न होने से कोई फर्क पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: 'हमें मजा नहीं आता', बोल्ड सीन पर आकांक्षा चमोला हुईं ट्रोल, अब दिया जवाब

 

जबरदस्ती के मुद्दे

 

शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में टास्क के दौरान जबरदस्ती के मुद्दे दिखी। इस वजह से शो बिल्कुल भी एंटरटेनिंग नहीं लग रहा है।

 

सेलिब्रिटीज बनाम इन्फ्लुएंसर्स

 

शो को सेलिब्रिटीज बनाम इन्लुएंसर्स बनाने की कोशिश की गई। शो में प्रिंस नरूला और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच में अलग-अलग मुद्दों पर विवाद भी हुआ लेकिन यह आइडिया काम नहीं है। शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का फिनाले 20 मई को हो सकता है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap