फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म के रिलीज पर कोर्ट ने पहले रोक लगा दी थी। कानूनी अड़चनों के कारण फिल्म को सुबह की जगह पर शाम के समय में रिलीज किया गया था
इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृलाल शाह ने किया था।
इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या ओजा, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, पूर्वा पराग, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह, युक्ता और अलका अमीन मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म को स्लो रिस्पॉन्स न मिला था।
यह भी पढ़ें: 'हमें मजा नहीं आता', बोल्ड सीन पर आकांक्षा चमोला हुईं ट्रोल, अब दिया जवाब
'द केरल स्टोरी 2' ने कितने करोड़ का बिजनेस किया?
फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। तीनों दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। मंडे टेस्ट में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
'द केरल स्टोरी' ने तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' की कमाई को पीछे दिया है। अनुभव सिन्हा की निर्देशित फिल्म ने 10 दिनों में कुल मिलाकर 8.48 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने तीसरे संडे यानी 17वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
यह भी पढ़ें: 'दिल को बाजार नहीं बनने दिया', ज्योति सिंह ने पवन सिंह के अफेयर्स पर कसा तंज!
छठे संडे को 'बॉर्डर 2' ने कितनी कमाई?
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर छठे हफ्ते के संडे पर 25 लाख रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने 38 दिनों में कुल मिलाकर 327. 55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने पांचवें संडे यानी 31वें दिन 49.29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।