जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी को 41 साल हो गए हैं। फैंस दोनों को परफेक्ट कपल मानते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों ने साथ में हाल ही में इंटरव्यू दिया है। कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र किया है।
शबाना ने इंटरव्यू में बताया कि लोगों को लगता है कि जावेद अख्तर ने इतने रोमांटिक गाने लिखे हैं लेकिन असर जिंदगी बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है। हालांकि जावेद ने अपने बचाव में कहा कि क्या मैंने उनके लिए पूरी फूलों की दुकान नहीं खरीदी थी।
यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की 10 साल की बेटी बनी इन्वेंटर, टिश्यू बॉक्स कराया पेटेंट
जावेद को कब हुआ था शबाना से प्यार?
जावेद अख्तर ने मोजो स्टोरी को इंटरव्यू में कहा कि मुझे यह पल याद नहीं है कि मुझे शबाना से प्यार कब हुआ? प्यार में पड़ना वैसा नहीं होता है जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है। उनके मुताबिक प्यार आपको धीरे-धीरे होता है। आपको किसी एक पल में प्यार नहीं हो सकता है। शबाना ने आगे बताया कि जावेद ने मेरा भ्रम तोड़ दिया। अगर आपको लगता है कि जावेद अख्तर ने बहुत सारे रोमांटिक गाने लिखे है तो वह बहुत रोमांटिक पति होंगे। उनके शरीर में कोई रोमांटिक हड्डी नहीं है।
शबाना के लिए खरीदी थी फूलों की दुकान
शबाना ने बताया, 'जब जावेद और मैं एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तब हम फूलों की दुकान के सामने से गुजर रहे थे। मैंने कहा कि ये फूल कितने सुंदर लग रहे हैं। जावेद ने गाड़ी रोकी और पूरी दुकान खरीद ली। यह देखकर मैं सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।' शबाना ने आगे बताया कि मेरी मां हमेशा कहती थीं, 'मत फसो। कवि हमेशा अपने शब्दों से खलेता है। इससे दूर रहो।'
यह भी पढ़ें: 'द 50' इन 5 कारणों से हुई फ्लॉप, करण पटेल समेत ये सितारे नहीं बचा पाए डूबती नैया
लोगों को लगते हैं परफेक्ट कपल
शबाना और जावेद को देखकर लोगों को लगता है कि दोनों परफेक्ट कपल है। इस पर शबाना ने कहा, 'हमारे बीच में भी झगड़े होते हैं क्योंकि हम दोनों के हर मुद्दे को लेकर अपने विचार हैं। इतने सालों में हमने इसका एक तरीका निकाला है जैसे ही हम बहुत ज्यादा झगड़ा करने लगते हैं को तो ड्रॉप ईट कह देते हैं। हम इस मुद्दे पर 10 दिन बाद फिर से बात करते हैं। उस समय एक-दूसरे की बात को ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं।'