logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं पूरी तरह से गंजा हूं', बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण हनी का बढ़ा था 105 किलो वजन

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर की वजह से उन्हें कितना कुछ झेलना पड़ा?

Honey Singh

हनी सिंह, Photo Credit: Honey Singh Insta Handle

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वह पहले भी अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर बीमारी के इलाज के दौरान उन्हें मानसिक ही नहीं शारीरिक रूप से भी बहुत कुछ झेलना पड़ना। इस दौरान उनके सारे बाल झड़ गए थे और वजन बढ़ गया था। वह अब विग पहनते हैं।

 

हनी सिंह ने ABtalks के पॉडकास्ट में अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सालों तक बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयां लेने से शरीर पर क्या असर पड़ा?

 

यह भी पढ़ें: 'जीवन का उद्देश्य क्या है?' Don 3 विवाद के बीच रणवीर ने पूछा सद्गुरु से सवाल

7 साल तक घर में बंद था

 

हनी सिंह ने बताया, 'उन्हें सबसे पहले इस बीमारी के लक्षण में तब पता चला जब वह एक म्यूजिक रियलिटी शो जज कर रहे थे और शाहरुख खान के साथ अमेरिका के टूर पर गए थे। उन्हें लग रहा था कि वह मर जाएंगे। उन्हें बहुत डर लगने लगा था। उन्हें ऐहसास होता था कि वह स्टेज पर जाएंगे तो मर जाएंगे। इसलिए स्टेज पर जानने से बचने के लिए उन्होंने अपने बाल शेव कर दिए लेकिन वे लोग उन्हें कैप पहनाकर लें गए। मुझे लगता था कि लोग समझ नहीं रहे हैं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानसिक स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि मैंने परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज छोड़ दिया और बाइपोलर डिसऑर्डर से मेरी जंग सालों तक चली। मैं अपने घर के अंदर 7 साल तक था। मैं नहीं चाहता था कि मेरे फैंस मुझे इस हालत में देखें। मैंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था और अपने बचपन के दोस्तों से भी नहीं मिलता था। किसी के कोई बात नहीं, न कोई फोन कॉल, न टीवी, न इंटरनेट। लोगों को लगता था कि मैं किसी भूत से बात करता हूं। उन्होंने कहा कि बाइपोलर डिसऑर्डर में आपको ऐसे ख्याल आते हैं जो सच नहीं होते हैं लेकिन आपको लगेगा कि यह सब आपके साथ हो रहा है।'

 

मैं पूरी तरह से गंजा हूं

 

उन्होंने आगे कहा, 2018- 19 में मेरे ऐसी हालत हो गई थी कि मुझे लगा मैं मर गया हूं। मैंने 7 सालों तक बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाई खाई है जिसका कोई असर नहीं हो रहा था। फिर मैंने खुद को 4 हफ्तों में ठीक किया। मैं लोगों से मिलने लगा और दोबारा से जिंदगी को फेस करने लगा। इन दवाओं की वजह से मेरी फिजिकल हेल्थ पर बहुत प्रभाव पड़ा। मैंने 7 साल तक दवाइयां ली जिसकी वजह से मेरा वजन 105 किलो हो गया। मेरे सारे बाल उड़ गए। ये मेरे नकली बाल है, मैं पूरी तरह से गंजा हूं। यह विग है।

 

यह भी पढ़ें: 'हर कोई सलमान नहीं बन सकता', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

 

हनी सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने 2014 में ड्रग्स छोड़ दी थी लेकिन उससे रिकवर होने में 7 से 8 साल लग गए और बहुत दर्द सहना पड़ा। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मेरे जिंदगी में ये सब 30 की उम्र में हुआ क्योंकि तभी मैं अब कमबैक कर पाया हूं।

 

 


और पढ़ें