logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बिग बॉस' का 20वां सीरीज चल रहा लेकिन काम कितनों को मिला?

'बिग बॉस' एक ऐसा मंच है जहां कुछ लोगों की किस्मत पलट गई है लेकिन ज्यादातर लोगों को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कितने लोगों को लोगों को काम मिला है?

Nora fatehi, shehnaaz gill, shiv thakare and abdu_rozik

नोरा फतेही, शहनाज गिल, शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। दर्शक हर साल इस शो के आने का इंतजार करते हैं। इस शो पर आने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स को फेम मिलता है और कुछ को कंट्रोवर्सी और ट्रामा झेलना पड़ता है। कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिन्होंने शो खत्म होने के बाद पब्लिक में बताया कि उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी थी। उनके लिए नॉर्मल लाइफ में आना मुश्किल हो गया था।

 

कुछ लोगों का कहना है कि 'बिग बॉस' में वे लोग आते हैं जिन्हें फेम चाहिए या अपना करियर रिवाइव करना होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि 'बिग बॉस' करने के बाद कितने लोगों को काम मिला है। आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'चोली के पीछे क्या है...' डांस पर हुई थी ट्रोलिंग, Roadies में आ गईं सौम्या यादव

कब शुरू हुआ था 'बिग बॉस'?

'बिग बॉस' का पहला सीजन साल 2006 में ऑनएयर हुआ था। इस सीजन में 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से सिर्फ राहुल रॉय, रवि किशन , राखी सावंत, रुपाली गांगुली, अमित साध और कश्मीरा शाह को पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि इनमें से किसी को भी 'बिग बॉस' की वजह से इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिला। इनमें से कुछ आज बड़ा नाम हैं जो फिल्मों, टीवी और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं।

 

'बिग बॉस' सीजन 2 आशुतोष कौशिक, मोनिका बेदी, राहुल महाजन, राजा चौधरी चर्चा में रहे थे लेकिन शो की वजह से किसी को भी कोई काम नहीं मिला। 'तीसरे' और 'चौथे' सीजन में भी कई बड़े चेहरे नजर आए थे लेकिन किसी को काम नहीं मिला।

सनी लियोनी को मिला काम

'बिग बॉस 5' में सिर्फ सनी लियोनी को इंडस्ट्री में काम मिला। उन्हें महेश भट्ट ने शो के अंदर ही 'जिस्म 2' ऑफर की थी। इसके बाद 'रागिनी एमएमएस 2', 'जैकपॉट' समेत कई प्रोजेक्ट्स मिले। उन्होंने कई आइटम सॉन्ग भी किए।

 

'बिग बॉस' 7 में गौहर खान, तनीषा मुखर्जी और कुशाल टंडन को फेम मिला। ये सभी लोग पहले से ही इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। प्रिंस नरूला, नोरा फतेही , मंदाना करीमी को 'बिग बॉस 9' से पहचान मिली। इस शो में फेम मिलने के बाद तीनों को कई प्रोजेक्ट्स में काम मिला। 'बिग बॉस' के 11वें सीजन में शिल्पा शिंदे और हिना खान की ऑडियंस बढ़ीं। इसके अलावा विकास गुप्ता को फेम और काम मिला। वह पर्दे के पीछे काम करने वाले प्रोड्यूसर थे। शो करने के बाद वह कुछ रियलिटी शोज में भी नजर आए थे।

शहनाज गिल की चमकीं किस्मत

13वें सीजन से शहनाज गिल, आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को पहचान मिली। इस शो के बाद शहनाज गिल की किस्मत बदल गईं। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया। 

 

यह भी पढ़ें: 'उसने मेरी चड्डी धोई है', लव के लिए स्काउट ने किया वल्गर कमेंट, भड़के लोग

 

16वें सीजन में शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, अर्चना गौतम को पहचान मिली थी। बिग बॉस से इन लोगों को लोकप्रियता मिली और रियलटी शोज में काम भी मिला। 19 वें सीजन में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को कोई नहीं जानता था। इस शो में आने के बाद दोनों की पॉपुलैरिटी बढ़ीं। दोनों लगातार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। 20वें सीजन में तौकीर काजी दर्शकों को सबसे ज्यादा एंटरटेन कर रहे हैं। शो के अंदर ही उन्हें रोहित शेट्टी और सलमान खान ने उनके साथ गाना करने का ऑफर दिया है। 

 

1 से 19 सीजन में 300 से ऊपर लोगों ने भाग लिया है जिनमें से 25 से 30 लोगों होंगे जो अपनी पॉपुलैरिटी को भुनाने में उस समय कामयाब हो पाए।

 

Related Topic:#Bigg Boss

और पढ़ें