एमटीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' छाया हुआ है। गैंग लीडर्स अपनी गैंग के सदस्यों को फाइनल कर रहे हैं। इस शो पर नोएडा की रहने वाली सौम्या यादव भी पहुंची थीं। उन्होंने अपनी फिटनेस से जजेस को इंप्रेस किया लेकिन उनकी प्रेरणादायक कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
गैंग लीडर निखिल चिनप्पा ने अपनी टीम में सौम्या को शामिल किया है। अब सौम्या 'OGs' का हिस्सा बन गई है। इस टीम में नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला भी शामिल हैं। यह उनका कैंप टीम 'NewGs' के खिलाफ मुकाबले कर रहे हैं। इस टीम के लीडर्स अभिषेक मल्हान, बानी जे और बशील अली कर रहे हैं। इस सीजन में एक अलग फॉर्मेट बनाया गया है। इस वजह से हर एक कंटेस्टेंट का चुनाव बहुत अहम हो जाता है, क्योंकि लीडर्स को ऐसी टीमें बनानी हैं जो दूसरी टीम को कड़ी टक्कर दे सकें। दर्शक सौम्या की परफॉर्मेंस को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
यह भी पढ़ें: 'उसने मेरी चड्डी धोई है', लव के लिए स्काउट ने किया वल्गर कमेंट, भड़के लोग
कौन हैं सौम्या यादव?
सोम्या यादव गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं। उन्होंने 2024 के फ्रेशर पार्टी में 'चोली के पीछे' गाने पर डांस परफॉर्मेंस दिया था। उनका डांस वीडियो वायरल हो गया था। लोगों ने उन्हें उस समय काफी ट्रोल किया था। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अपने डांसिंग के पेशन को फॉलो किया।
View on Instagram
View on Instagram
सौम्या अभी भी बैली डांसिंग कर रही हैं। वह कुछ समय पहले
समय रैना
के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर पहुंची थीं। इस एपिसोड में अशनीर ग्रोवर और राखी संवत बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। भले ही वह विजेता नहीं बन पाईं लेकिन उन्होंने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था। अब रोडीज रीबर्थ में दिखाई देंगी। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 104K फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: 'आची आची' गाने का टीजर रिलीज, साई पल्लवी के लुक ने जीता दर्शकों का दिल
उनके प्रोफाइल में मैनेजमेंट के लिए एक कॉन्टैक्ट डिटेल भी दी गई है, जिससे पता चलता है कि वह क्रिएटर और कोलैबोरेशन की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। हालांकि उनकी ऑनलाइन पहचान मुख्य रूप से मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी है, लेकिन 'रोडीज रीबर्थ' में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ सकती है।