विजय सेतुपति और साई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा 'इंजी वेल्लम' का पहला गाना 'आची आची' का टीजर रिलीज किया गया है। इस गाने को ए.आर रहमान ने कंपोज किया है जिसे गीतकार इलांगो कृष्णन ने लिखा है। इस गाने को वैशाली सामंत और शरण्या श्रीनिवास ने अपनी आवाज दी है। इसके विजुअल्स को हाथ से बनाया गया है जिसमें एक प्रेम कहानी की शुरुआत से लेकर आगे तक का सफर दिखाया गया है।
वीडियो में एक पुरुष और महिला की मुलाकात और उनके बीच पनपते प्यार को दिखाया गया है। साई के किरदार को बॉब कट हेयरस्टाइल में दिखाया गया है। गाने में साई प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं जो दो जुड़वां बेटियों को जन्म देने वाली हैं जो फिल्म के पहले पोस्टर में दिखाया गया था।
आची शब्द का इस्तेमाल तमिल भाषा में दादी या नानी को प्यार से बुलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह गाना फिल्म की कहानी में बच्चे के जन्म के इंतज़ार के इर्द-गिर्द घूमता है। इंजी वेल्लम के निर्माताओं ने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ऐसे में फिल्म के बारे में जानने के लिए दर्शकों के पास फिलहाल केवल इसका इलस्ट्रेटेड लिरिकल वीडियो ही एक जरिया है।
'इंजी वेल्लम' एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें विजय सेतुपति और साई पल्लवी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। मणि रत्नम के साथ विजय की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने साल 2018 में फिल्म 'चेक्का चिवंथा वानम' में काम किया है। वहीं, साई पल्लवी के लिए मणि रत्नम और विजय सेतुपति, दोनों के साथ काम करने का यह पहला मौका है।
इंजी वेल्लम का निर्माण 'मद्रास टॉकीज़' और 'इंडिया टॉकीज़' ने 'लाइका प्रोडक्शंस' के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म 29 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इंजी वेल्लम से पहले साई पल्लवी ने रामायण में सीता का किरदार निभाया था जो 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक रही। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में धनुष के साथ फिल्म ओम: ऑपरेशन मोल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साई ने IPS अधिकारी नित्या रेड्डी का शानदार किरदार निभाया है। उनके काम की खूब तारीफ हो रही हैं। इस फिल्म ने 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।