logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई में देखनी है फिल्मों की शूटिंग? फिल्मसिटी में ऐसे मिलेगी एंट्री

मुंबई की फिल्म सिटी में तमाम फिल्मों, टीवी सीरियल्स, एल्बम और विज्ञापनों की शूटिंग होती है। अगर आप शूटिंग देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये जरूरी बातें जान लें।

film city mumbai

फिल्म सिटी मुंबई (Photo Credit: Film city website)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इसे सपनों का शहर भी कहा जाता है। इस शहर में आपके चेहते स्टार्स रहते हैं और ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में होती है। सिनेमा प्रेमियों का दिल यहां आकर खुश हो जाता है। यह जगह उन हजारों लोगों के सपनों का हिस्सा रही है जो अभिनेता, निर्देशक और निर्माता बनना चाहते हैं। फिल्म सिटी का असली नाम दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी है।

 

यह जगह मुंबई के गोरेगांव में स्थित है। यह जगह लगभग 520 एकड़ में फैली हुई है। यहां पर आपको जंगल, पहाड़, झील, मंदिर और गांव के अलग अलग सेट्स मिलेंगे। आपको एक जगह पर कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स के सेट्स देखने को मिलेंगे। आइए फिल्म सिटी से जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं।

 

ये भी पढ़ें- विभु राघव का हुआ निधन, हार गए कैंसर से जंग, सदमे में टीवी इंडस्ट्री

 

फिल्म सिटी घूमने का समय

फिल्म सिटी में आम पब्लिक को सीधे एंट्री नहीं मिलती है। यहां जाने के लिए आपको गाइडेड टूर बुक करना होगा। टूर का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होता है। टूर का समय 2 से 3 घंटे का होता है। शूटिंग के शेड्यूल के अनुसार टूर का समय बदल सकता है इसलिए पहले से ही बुकिंग करवा लें।

 

फिल्म सिटी मुंबई की टिकट की कीमत

फिल्म सिटी मुंबई की टिकट की कीमत उस टूर और पैकेज पर निर्भर करती है जो आप चुनते हैं। आमतौर पर टिकट 599 से 1699 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। अगर आप कोई खास और कस्टमाइज्ड टूर लेते हैं तो उसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें- रैपर ड्रेक भी निकले RCB फैन, IPL फाइनल पर लगाया करोड़ों का सट्टा

 

फिल्म सिटी में देखें ये जगहें

 

द बॉलीवुड ड्रीम टूर- यह सबसे फेमस टूर में से एक है जो आपको बॉलीवुड की दुनिया का अनुभव देता है। इस टूर में आपको शूटिंग देखने का लाइव मौका मिलता है। साथ ही फिल्मों की बारिकियों के बारे में भी जानकारी मिलती है। इस टूर के गाइड आपको फिल्म से जुड़े रोचक किस्से बताते हैं। कई बार आप अपने चहेते स्टार को भी देख पाते हैं।

 

 

हेरिटेज टूर- यह टूर फिल्म सिटी और बॉलीवुड के एतिहासिक पहलुओं पर आधारित होता है। इसमें आपको दादासाहेब फाल्के की यादगार जगह और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के विकास की पूरी कहानी जानने को मिलेगी।

 

कस्टमाइज्ड टूर- यह टूर उन लोगों के लिए जिन्हें सेट डिजाइन, कॉस्ट्यूम या स्पेशल इफेक्ट्स के बारे में खास दिलचस्पी हो। इसमें आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है।

 

 

 

 

 

Related Topic:#Mumbai

और पढ़ें