logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मिर्जापुर' में मोहित मलिक को कैसे मिला था बिरजू लोहार का रोल?

'मिर्जापुर: द मूवी' में सबसे ज्यादा चर्चा रवि किशन और मोहित मलिक के किरदार की हुई। मोहित मलिक ने फिल्म में बिरजू लोहार का रोल प्ले किया था। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला?

mohit mallik

मोहित मलिक, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, रवि किशन जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में कुछ नए कैरेक्टर भी शामिल हुए जिन्होंने अपनी ऐक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। इस फिल्म में टीवी अभिनेता मोहित मलिक ने बिरजू लोहार का किरदार निभाया है। उनका स्क्रीन टाइम बहुत कम था लेकिन वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए।

 

मोहित मलिक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि मैंने मिर्जापुर के उस सीन में अपनी जान लगा दी थी। उनके किरदार को जितना प्यार मिल रहा है। उससे वह बहुत खुश है। उनसे पूछा गया कि आपको 'मिर्जापुर' में बिरजू लोहार का किरदार कैसे मिला था?

 

यह भी पढ़ें: कुशाल तंवर ने 'बिग बॉस 20' में खोला शादी का राज, दर्शक हुए हैरान

मोहित ने गुड्डू के रोल के लिए दिया था ऑडिशन

मोहित मलिक ने Humans Of Bombay को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मिर्जापुर जैसे बड़े प्रोजेक्ट में काम करना मेरे लिए किसी बड़े सपने का पूरा होना है। मैंने साल 2018 में मिर्जापुर वन के समय में गुड्डू के रोल के लिए ऑडिशन भी दिया था लेकिन कुछ कारणों से मुझे सेलेक्ट नहीं किया गया था। 2016 में ही मैंने सोच लिया था कि जिस तरह का काम मैं करना चाहता हूं। उसके लिए मुझे टीवी छोड़ना होगा। मुझे अपने हिसाब का काम करने के लिए उन लोगों को अपना काम दिखाना होगा।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'उस समय आपके पास परिवार की जिम्मेदारी है। आपको अपना लाइफस्टाइल भी मेंटेन करना है। आपको सब कुछ दोबारा से शुरू करना है। आपको इसके लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। मैंने फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी फिल्म 'आजाद' के कुछ क्लिप्स दिखाए थे। उसी समय उन्होंने बताया था कि वे दो नए कैरेक्टर लिख रहे हैं। एक जो रवि किशन जी ने निभाया और दूसरा मेरा किरदार था। उन्होंने मुझे उस किरदार के बारे में बहुत कम बताया था'

 

यह भी पढ़ें: 72th National Awards: कार्तिक और यामी को मिला बेस्ट ऐक्टर-ऐक्ट्रेस अवॉर्ड

मोहित ने दिया था बिरजू के रोल के लिए ऑडिशन

उन्होंने आगे कहा, मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने उसके लिए दाढ़ी बढ़ाना शुरू कर दी थी। उसके बाद मुझे लुक टेस्ट के लिए कॉल आया था। उसके बाद मैंने उस किरदार के लिए ऑडिशन दिया और उन्होंने देखा और फिर मुझे बिरजू का किरदार मिला।' उन्होंने कहा कि फिल्म के लेखक पुनीत ने मेरा ऑडिशन देखा और फिर मुझे ऐक्सल के ऑफिस में बुलाया गया और फिर से दूसरा सीन करने को कहा गया और सबको पसंद आया। इस तरह से बिरजू का रोल मिला।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें