logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शिल्पा-मलाइका जैसे यम्मी मम्मी नहीं हो', समीरा रेड्डी ने सुनना पड़ा था ताना

समीरा रेड्डी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आप जैसे हो खुद को इंस्टाग्राम पर वैसा दिखाना मुश्किल होता है क्योंकि लोग आपको ऐक्सप्ट नहीं कर पाता है।

sameera reddy

समीरा रेड्डी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इंडस्ट्री में हुए रंग भेद से लेकर पोस्टपार्टम डिप्रेशन तक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब मुझे सोशल मीडिया पर वापसी करनी थी तो मेरी एक दोस्त ने कहा कि तेरी यूएसपी क्या है? जिस वजह से लोग तुझे देखेंगे।

 

उन्होंने बताया कि शुरुआत में तो मुझे इंस्टाग्राम के बारे में ज्यादा पता भी नहीं था। 2019 तक मैं कभी-कभी कुछ फूड वाले वीडियो डाल देती थी। ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि यह मेरा सोशल मीडिया अकाउंट है। मैं उस समय भी यही सोच रही थी कि लोग मुझे जज करेंगे। इस दौरान मैं दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं।

 

यह भी पढ़ें: प्रिंस नरूला से लेकर करण कुंद्रा तक, इन सितारों को रियलिटी शो पर हुआ प्यार

समीरा ने कहा- 'मैं नहीं थी यम्मी मम्मी'

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में समीरा ने कहा, 'उस समय मेरी मार्केटिंग वाली दोस्त थी जो बड़े-बड़े लोगों को हैंडल कर रही थी। उसने मुझसे कहा कि तेरा यूएसपी क्या है? तू सेक्सी मम्मी है, यू यम्मी मम्मी है, तू शिल्पा शेट्टी है, मलाइका है क्या है?'

 

इस पर शो के होस्ट ने पूछा कि यह यम्मी मम्मी क्या होता है? समीरा ने बताया, 'यम्मी मम्मी दिखने में सुंदर होती हैं, वह हॉट होती हैं, वह योगा करती हैं, मैं उसके दूर -दूर तक नहीं थी। मेरा पेट निकला था, मेरा बाल सफेद थे, मैं उस पैरामीटर में फिट नहीं हो रही थी। मैंने अपनी दोस्ती से कहा कि तू फिर से चाहती है कि लोग मुझे जज करें, मैं डरपोक की तरह पिछले 4 साल से घर में बैठी हूं। तुम चाहती क्या हो? आ बैल मुझे मार। फिर उसने कहा, फिर तुम क्या बेचोगी? मैंने कहा, मुझे कुछ नहीं बेचना है। मैं जैसी हूं वैसे ही खुद को दिखाऊंगी। मेरी दोस्त ने कहा कि तुम बूढ़ी हो रही हो, तुम शेप में नहीं हो, तुम क्या करोगी?'

 

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में राम कपूर का दावा, हर्षद चोपड़ा का इस्तेमाल कर रही हैं शिवांगी

समीरा ने सफेद बालों के साथ किया था पोस्ट

उन्होंने आगे बताया, 'मैंने उससे कहा, मैं लोगों को यही दिखाऊंगी मेरी उम्र, मेरे स्ट्रेच मार्क, मेरे सफेद बाल। मैं हार्मोनल इशूज के बारे में बात करूंगी। मैं पैडेड ब्रा नहीं पहनूंगी। यही मेरी यूएसपी है। मैं बहुत गुस्सा थी उस समय। मेरे दोस्त का कहना था कि तू मत आ तेरा कुछ नहीं होने वाला। तुम शिल्पा और करीना को देखो। उन्होंने कितनी जल्दी वेट लॉस किया। आज 6 साल बाद भी मैं अपनी बॉडी में नहीं आ पाई हूं। मैंने अपना पोस्ट सफेद बालों के साथ शेयर किया, जैसी मैं दिख रही थी वैसे ही। मुझे याद है कि उस दौरान मेरे फॉलोअर्स सबसे ज्यादा कम हुए थे। एक साल तक ऐसा रहा कि लोग बोलते थे कि इसको क्या हो गया है। मैं बस कम्युनिटी बनाना चाहती थी उस समय पर और मैंने किया। मैं बच्चों से भी कहती हैं कि तुम अपनी लाइफ के लीडर खुद बनो।' 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें