'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों ने साथ में इससे पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में काम किया था। इस शो में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो पर हर्षद उन कंटेस्टेंट्स से झगड़ा कर रहे हैं जो शिवांगी के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर ने दावा किया कि हर्षद चोपड़ा शिवांगी से प्यार में हैं। उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स से कहा कि हर्षद सिर्फ शिवांगी के लिए खेल रहा है। अगर शिवांगी जीत रही होगी तो वह अपनी गेम छोड़ देगा। यह साफ है कि वह उससे दिल ही दिल में प्यार करता है। वह जिस तरह से शिवांगी के लिए रोया था। उससे साफ दिखता है।
यह भी पढ़ें: 'OMG 2' के लिए परेश रावल को नहीं मिला था क्रेडिट, क्या अक्षय से हैं नाराज?
शिवांगी कर रही हैं हर्षद का इस्तेमाल
राम ने बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि क्या सिर्फ उन्हें लगता है कि हर्षद को शिंवागी से प्यार है? ये चीज दोनों के लिए अनहेल्दी है। शिवांगी को भी यह बात पता है कि हर्षद उसे पसंद करता है और उसका अच्छे से इस्तेमाल कर रही हैं। वह उसकी वजह से अपनी गेम खराब कर रहा है। मैं इसमें हर्षद की गलती मानता हूं जो ऐसा होने दे रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'राम का कहना है कि हर्षद शिवांगी के लिए शो छोड़ देगा लेकिन दोनों सिर्फ एक दूसरे को अच्छा दोस्त बता रहे हैं।' दूसर व्यक्ति ने लिखा, 'दोनों की दोस्ती अच्छी है तो हर कोई उनका बॉन्ड तोड़ना चाहता है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'राम सही कर रहे हैं। शिल्पा ने तो बहुत पहले ही इस बात का खुलासा किया था।'
क्या शिवांगी से प्यार करते हैं हर्षद?
श्रेया कालरा ने भी शिवांगी से पूछा था कि क्या तुम्हारे और हर्षद के बीच में कुछ चल रहा है? इस पर शिवांगी ने कहा कि वह सिर्फ मेरा अच्छा दोस्त है। यह बात हमारे फैंस को भी पता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है हमारे बीच में। फिर श्रेया ने हर्षद से भी पूछा था कि क्या तुम उसे पसंद करते हो? इस पर हर्षद ने कहा था कि उसे कौन पसंद नहीं करेगा।