logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कजन कौन, हस्बैंड इनके...', हुमा कुरैशी के सवाल पर समय रैना का जवाब, बरपा हंगामा

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पैनल में हुमा कुरैशी पहुंची थीं। समय और हुमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

huma qureshi and samay raina

हुमा कुरैशी और समय रैना, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अभिनेत्री हुमा कुरैशी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, आशीष सोलंकी और बलराज घई पहुंचे थे। शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में समय हुमा की फिल्म 'टॉक्सिक' का मजाक उड़ाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या फिल्म का नाम सोच समझकर रखा गया था क्योंकि इसे देखने के बाद लोग जहर पीना चाहिए। 

 

शो पर कंटेस्टेंट सलमा दीवानी आई थी। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में समय कंटेस्टेंट सलमा दीवानी से पूछते हैं कि आपके साथ कोई आया है? इस पर सलमा ने कहा कि हां, नहीं। फिर उन्होंने कहा कि मेरे साथ कोई नहीं आया लेकिन यहां से मेरा कजन आया है। इस पर हुमा ने कहा कि कजन कौन? इस पर समय ने जवाब दिया, हसबैंड इनके। समय का यह बयान सुनकर पैनल में मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग समय को ट्रोल भी कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: शरद कपूर ने CINTAA से की काम की मांग, ऐक्टर की हालत देख फैंस हुए हैरान

समय के बयान से मचा बवाल

 

 

 

 

समय ने हुमा की फिल्म 'टॉक्सिक' का उड़ाया मजाक

समय ने कहा, 'हुमा कुरैशी अपनी फिल्म टॉक्सिक के तुरंत बाद यहां आई हैं।' इसके बाद समय ने कहा, 'आमतौर पर लोग यहां आते हैं और उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती हैं। आप पहली ऐसी इंसान हैं जो एक फ्लॉप फिल्म के बाद यहां आई हैं।' हुमा ने पलटवार करते हुए कहा, 'मैंने अभी टॉक्सिक नाम की एक फिल्म की है। असल जिंदगी में तो आप खुद टॉक्सिक हैं।' समय ने जवाब में कहा, 'लेकिन लोग असल में मुझे देखते तो हैं।' 

 

हुमा ने आगे कहा, नेटफ्लिक्स पर हेट वॉचिंग अब एक बाकायदा पैमाना बन गई है। बिना किसी देर के जवाब में समय ने कहा, तो शायद अब टॉक्सिक नेटफ्लिक्स पर आएगी। फिर उन्होंने फिल्म के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका नाम टॉक्सिक क्यों है? फिर समय ने आगे कहा कि क्योंकि इसे देखने के बाद आप खुद को जहर देना चाहेंगे। इसके बाद आशीष सोलंकी ने कहा कि पहले यह आपको प्यार से बुलाता शो पर आ जाओ, बहुत मजा आएगा। आप जैसे शो पर आते हैं यह जहर उगलना शुरू करता है। इस पर हुमा ने कहा, 'बिल्कुल सही'।

 

 

यह भी पढ़ें: साई और धनुष की OM का ट्रेलर रिलीज, दर्शको ने की 'धुरंधर' और 'पुष्पा' से तुलना

 

समय ने अपने बचाव में कहा, 'मैं सच में इसके आने का इंतजार कर रहा था।' हुमा ने कहा कि मुझे पता है। फिर समय ने ऑडियंस से पूछा कि क्या आपने टॉक्सिक देखी है? इस पर दर्शकों ने जवाब दिया, 'नहीं'। इस पर समय ने कहा कि आपको एक बार तो देखनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने एक और तीखा तंज कसा, ट्रेलर में इतने सेक्स सीन थे फिर मैं फिल्म देखने गया और असल में तो बस दर्शकों की ही लग गई।

Related Topic:#Huma Quershi

और पढ़ें