logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईशा से अनुपम खेर तक, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेलेब्स ने कही ये बात

आज विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास दिन पर अपनी राय दी है।

international women's day

ईशा देओल, शबाना आजमी और अनुपम खेर (Celebs Insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन महिलाओं को समर्पित होता है। इस दिन महिलाओं के विकास की बात होती है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सभी महिलाओं को इंटरनेशनल विमेंस डे की शुभकामनाएं दी है। इस लिस्ट में शबाना आजमी, ईशा देओल से लेकर अनुपम खेर तक का नाम शामिल है। सेलेब्स ने अपने अपने अंदाज में बताया कि महिला दिवस क्यों खास है?

 

सेलेब्स ने महिला दिवस पर दी अपनी प्रतिक्रियाएं

 

ईशा देओल

 

ईशा देओल ने कहा, 'महिलाएं आज हर फील्ड में आगे हैं। ये देखकर बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि हर महिला को उड़ने के लिए पंख देना चाहिए फिर चाहे वह आपकी बेटी हो, बहू हो या बहन हो या मां हो। उन्होंने एक किस्सा भी शेयर करते हुए कहा कि, मैंने एक महिला को देखा बाइक पर स्टाइल के साथ बाइक पर बैठी थीं। मुझे उन्हें देखकर अंदर से बहुत खुशी हुई और मैंने उनकी सराहना की और बदले में उन्होंने भी रिएक्ट किया। मैं एक ऐसे परिवार से आती हूं जहां महिलाओं को हर काम करने की पूरी आजादी है।

 

ये भी पढ़ें- 'दुपहिया' देखकर भूल जाएंगे 'पंचायत' और 'गुल्लक', सीरीज में क्या है खास

 

अनुपम खेर

 

 

अनुपम खेर ने कहा- 'किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे पहले जो आता है वह मां है। मां हर किसी का पहला प्यार है। मैं ऐसे घर में पला बढ़ा हूं जहां महिलाओं को सम्मान से देखा जाता है। मुझे लगता है हर दिन महिला दिवस सेलिब्रेट होना चाहिए। मैं सभी को महिला दिवस की बधाई देता हूं और ये बहुत जरूरी है कि महिलाओं को मजबूत और सश्क्त बनाएं'।

 

ये भी पढ़ें- 'पहली और आखिरी बार है...', रणवीर अलाहबादिया ने महिला आयोग से क्या कहा?

 

शबाना आजमी

 

शबाना आजमी ने कहा, 'हर दिन को महिला दिवस के तौर पर मनाया जाना चाहिए। सिर्फ एक दिन नहीं, ये दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि महिला आंदोलन ने हमें यहां तक पहुंचाने के लिए कितना संघर्ष किया है। महिलाओं का हर चीज को लेकर अपना नजरिया होता है। इस बात को महिला और पुरुष दोनों को समझने की जरूरत है'।

 


और पढ़ें