अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका 'देसी ब्लिंग' स्टार एपी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों रोमांटिक होते हुए नजर आए। इस वीडियो में दोनों एक ग्रुप में फोटो खींचवा रहे थे। तभी एपी क्रिस्टल को गाल पर किस करते हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें वायरल हो रही है। अभी तक इस वीडियो पर ना तो क्रिस्टल ने ना एपी ने अभी तक कोई रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों के रिश्ते को कंफर्म समझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'चांद मेरा दिल' पहले ही दिन पड़ी फीकी, इन 3 वजहों से हिट नहीं हो पाई फिल्म
क्रिस्टल गुलाम को कर रही थीं डेट
क्रिस्टल इससे पहले बिजनेसमैन गुलाम को डेट कर रही थीं। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे और फिर ब्रेकअप हो गया। क्रिस्टल ने गुलाम संग ब्रेकअप को लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर चुपचाप अनफॉलो कर दिया। पिछले कुछ समय से क्रिस्टल और एपी एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। अब दोनों के इस वीडियो ने उनके रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।
कौन हैं देसी ब्लिंग स्टार एपी?
एपी हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में दिखाया गया था। शो में उनकी एंट्री इंटरनेट पॉपुलर स्टार पेमेला सेरेन के एक्स बॉयफ्रेंड के तौर पर हुई थी। शो में दोनों एक-दूसरे के अच्छे थे। दोनों की बॉन्डिंग शो में भी नजर आई। एपी दुबई के सक्सेफुल बिजनेसमैन है जिनका लग्जरी कार का बिजनेस है। उनकी कंपनी लग्जरी कारें खरीदती हैं और रेंट पर भी देती है। एपी बहुत ही लैविश लाइफ जीते हैं।
यह भी पढ़ें: मोहन लाल की 'द्दश्यम 3' ने तीन दिनों में कमाए 100 करोड़, कहानी में क्या है खास?
वहीं, क्रिस्टल इन दिनों फिल्म धुरंधर के सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने फिल्म में 'शरारत' गाने पर परफॉर्म किया था जो बहुत बड़ा हिट साबित हुआ। 'शरारत' में क्रिस्टल के साथ आयशा खान भी थीं। 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे हिट मूवी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।