logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या चिरंजीवी और श्रीदेवी की तरह हिट होगी राम चरण और जाह्नवी की जोड़ी?

राम चरण और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ram charan janhvi chiranjeevi and sridevi

राम चरण, जाह्नवी कपूर, चिरंजीवी और श्रीदेवी: Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसके रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। पहली बार दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है।

 

ट्रेलर में राम चरण और जाह्नवी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई है। हालांकि दोनों के साथ में ज्यादा सीन नहीं दिखाए गए हैं। आपको बता दें कि राम चरण के पिता चिरंजीवी और जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। 

 

यह भी पढ़ें: अधूरे प्यार, तड़प की कहानी है 'मैं वापस आऊंगा', दिल छू लेगा ट्रेलर

तेलुगू सिनेमा में हिट थी चिरंजीवी और श्रीदेवी की जोड़ी

1980 और 1990 के दशक में दोनों ने साथ 5 फिल्मों में काम किया था। इनमें से Jagadeka Veerudu Athiloka Sundari and Rani Kasula Rangamma बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। उनकी बाकी की फिल्मों को भी दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। तेलुगू सिनेमा में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब सालों बाद राम चरण और जाह्नवी साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीद हैं। 'पेड्डी' के प्रमोशन पर भी राम चरण ने कहा था कि आपको हम दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर निराश नहीं करेगी। 

राम चरण और जाह्नवी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। अभी तक फिल्म के दो गाने 'चिकरी चिकरी' और 'राई राई रा रा' रिलीज हो गया है। 'चिकरी चिकरी' में राम चरण और जाह्नवी को एक फ्रेम में जरूर दिखाया गाया है लेकिन दोनों के बीच में कोई रोमांटिक सीन नहीं है। इसके बावजूद दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। यह फिल्म अगल महीने 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लेटेंट बना प्रमोशनल शो', गेस्ट बनीं आलिया, फैंस को लगा झटका

फ्लॉप रहा जाह्नवी का साउथ डेब्यू

जाह्नवी कपूर की गिनती इस समय पॉपुलर ऐक्ट्रेसेस में होती है। वह हिंदी के बाद अब साउथ में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगू फिल्म देवरा पार्ट 1 में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। फिल्म में जाह्नवी का रोल भी बहुत छोटा था। अब वह पेड्डी में नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर 3 जून को रखा गया है। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी के साथ दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, जगपति बाबू महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 


और पढ़ें