logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रजनीकांत की Jailer 2 के आगे पिटीं बॉलीवुड की ये 4 फिल्में, बजट निकालना मुश्किल

इस हफ्ते सिनेमाघरों में 4 फिल्में एक साथ रिलीज हुई। इन चारों फिल्मों को दर्शकों का नेगेटिव रिव्यू मिला है। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा है।

ranabaali and jailer 2 poster

रणबाली और जेलर 2 पोस्टर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में 4 फिल्में रिलीज हुईं। इस लिस्ट में राजकुमार राव की प्रहार, यामी गौतम की नई नवेली, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रणबाली और विद्युत जामवाल की स्ट्रीट फाइटर शामिल हैं। ये चारों अलग-अलग जोनर की फिल्में हैं। इन चारों ही फिल्मों को दर्शकों का नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है।

 

वहीं 15 अक्टूबर को सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में विजय सेतुपति, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, ऋतिक रोशन जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए। 2023 में जेलर रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। फिल्म के सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' का नया ट्रेलर रिलीज, विजुअल्स देख फैंस की बढ़ी उम्मीदें, कब आएगी फिल्म?

'जेलर 2' ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने इसी के साथ कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसमें Goat, विक्रम, जन नायकन, बीस्ट, कुली 2 जैसी बड़ी फिल्मों का नाम शामिल हैं। भारत ही नहीं विदेश में भी फिल्म ने धमाका कर दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की कमाई की। 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत का कमाल का स्टारडम है। 

'जेलर 2' के आगे पिटीं ये फिल्में

प्रहार : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम

 

राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म को लेकर कुछ खास क्रेज देखने को नहीं मिला। इस फिल्म में राजकुमार ने पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का रोल निभाया है। उनकी दमदार ऐक्टिंग की जमकर तारीफ हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर स्लो रिस्पॉन्स मिला। एडवांस बुकिंग में 'प्रहार' 2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।

 

रणबाली

 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' को लेकर दर्शक में खास क्रेज था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता लेकिन कमजोर कहानी ने मजा खराब कर दिया। फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिला है। लोगों ने फिल्म को बोरिंग और बकवास बताया है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार रणबाली 4 से 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: 'धैर्य की परीक्षा है Ranabaali', विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री पर क्या बोले लोग?

 

नई नवेली

 

यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। इस फिल्म ने भी दर्शकों को निराश किया। फिल्म को ऐवरेज रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 2.5 से 3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

 

स्ट्रीट फाइटर

 

विद्युत जामवाल की फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को भी लेकर काफी बजा था। यह उनका पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को भी दर्शक ने बेकार बताया है। फिल्म पहले दिन 1 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें