logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धैर्य की परीक्षा है Ranabaali', विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री पर क्या बोले लोग?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' रिलीज हो गई है। अगर आप इस फिल्म का देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले दर्शकों का रिव्यू जान लें।

Vijay Deverakonda and rashmika mandanna

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में विजय और रश्मिका लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सांकृत्यायन ने किया है। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उत्तर नहीं पाई। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू दिया है।

 

इस हफ्ते सिनेमाघरों में 'रणबाली' के साथ राजकुमार राव की 'प्रहार', यामी गौतम की 'नई नवेली' रिलीज हुई है। वहीं रजनीकांत की 'जेलर 2' रिलीज हुई है जिसे दर्शकों  का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल साबित हो सकता है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लें।

 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र साइबर सेल ने खारिज की हनी सिंह की याचिका, आज ही होना होगा पेश

दर्शकों को कैसी लगी 'रणबाली'?

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि फिल्म पहले हाफ में समा बांधने का काम करती है लेकिन दूसरे हाफ में कहानी बोरिंग हो जाती है। स्क्रीन पर जितने देर रश्मिका और विजय साथ में दिखते हैं उतने ही देर अच्छा लगता है। 

 

 

 

 

 

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'रश्मिका और विजय का काम अच्छा है। बीजीएम बेहतर हो सकता था। इस फिल्म में बाकी सब अच्छा था।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'विजय का स्क्रीन प्ले कमाल का है लेकिन कहानी में थोड़ा दम होना चाहिए था।' लोगों का कहना है कि यह फिल्म आपके धैर्य का सबूत मांगती है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अर्नोल्ड वोस्लू जिन्होंने 'रणबाली' में निभाया खूंखार विलेन का रोल?

 

Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक 'रणबाली' पहले दिन 4.22 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। अभी ऑफिशियल आकंड़े आने का इंतजार करना होगा। फिल्म की कहानी 1878 के दशक के सबसे बड़े अकाल पर आधारित है। इस अकाल की वजह से आंध्रप्रेदश के रायलसीमा इलाके में 7 लाख लोगों की मौत हुई थी।


और पढ़ें