logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र साइबर सेल ने खारिज की हनी सिंह की याचिका, आज ही होना होगा पेश

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर हनी सिंह को 16 अक्टूबर को ही पेश होने का समन भेजा है। रैपर ने 22 अक्टूबर को पेश होने की याचिका दर्ज की थी जिसे खारिज कर दिया गया।

Honey Singh

हनी सिंह, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह विवादों में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने परफॉर्मेंस के दौरान अपत्तिजनक कमेंट किया था। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने नोटिस भेजा है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने हनी सिंह की 22 अक्टूबर को पेश होने की अपील को खारिज कर दिया है। उन्हें आज ही 16 अक्टूबर को सेल के सामने पेश होने का समन भेजा गया है। एक व्यक्ति ने हनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद उन्हें समन जारी किया गया। 

 

इससे पहले उन्हें तीन समन भेजे जा चुके हैं। वह एक बार भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए है। सिंगर ने कहा था कि वह इस समय विदेश में जिसकी वजह से अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अर्नोल्ड वोस्लू जिन्होंने 'रणबाली' में निभाया खूंखार विलेन का रोल?

किस वजह से हुआ है विवाद?

साल 2026 में हनी सिंह के कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह आपत्तिजनक कमेंट करते हुए नजर आए थे। उन्होंने विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि यह वीडियो को एडिट किया गया। उनका इरादा किसी भी समुदाय के व्यक्ति को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके बाद एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर सेल मे शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

 

5 अक्टूबर को फाइनल रिमांडर बताया था लेकिन हनी सिंह पेश नहीं हुए थे। जानकारी के मुताबिक अगर हनी सिंह आज भी पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर में 'कच्चा बादाम' सुनते ही भड़कीं अंजलि, बीच में छोड़ा कार्यक्रम

हनी सिंह का विवादों से है पुराना नाता

हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता है। मई महीने में दिल्ली हाई कोर्ट ने हनी सिंह को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। यह निर्देश हिंदू शक्ति दल नाम के संगठन की याचिका पर दिया गया था। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि सिंगर ने 2025 में इंदिरा गांधी स्टेडियम में परफॉर्मेंस के दौरान आपत्तिजनक बयान दिया था। 2 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश किया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हनी सिंह का 'वॉल्यूम 1' के यूआरएल को हटा दें।


और पढ़ें