जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस बार जेके जुली की दुश्मनी वरंग से होगी।
दुनिया की सबसे पॉपुलरफ्रेंचाइजी में से एक अवतार है। इस फिल्म का निर्देशन जेम्सकैमरून ने किया है। इस फिल्म के दो पार्टरिलीज कर चुके हैं। अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट'अवतार: फायर एंड ऐश' के ट्रेलर की रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
इस बार पंडोरा की दुनिया में ऐश पीपल नाम की रहस्यमयी दुनिया को दिखाया गया है। ट्रेलर में जेकसुल और उसकी फैमिलीमेटकेयना कबीले के साथ मिलकर वरंग और उसकी सेना से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वरंगकर्नलमाइल्सक्वारिच के साथ मिल गई हैं। वरंग के पास आग को नियंत्रति करने की शक्ति है।
अवतार के नए चैप्टर में वरंग के किरदार में ऊना चैपलिन नजर आने वाली हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 19 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के तीसरे पार्ट का खर्च 2100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने 25 हजार करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के दूसरे पार्ट को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने दूसरे दिन 20000 करोड़ का बिजनेस किया था।
जेम्सकैमरून ने लोगों को पंडोरा की दुनिया से साल 2009 में अवगत कराया था। फिल्म का फर्स्टपार्ट अवतार लोगों को खूब पसंद आया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। अवतार का दूसरा पार्ट द वे ऑफ वाटर के नाम से रिलीज हुआ था। फिल्म के दूसरे पार्ट में दिखाया गया था जेकसुली अपने परिवार के साथ पानी वाले इलाके में जाते हैं। अब इसके तीसरे पार्ट को फायर एंड ऐश नाम दिया गया है। फैंस अवतार के तीसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।