logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राम गोपाल वर्मा और उर्मिला ने मंदिर में की थी शादी, फिर क्यों टूटा रिश्ता?

राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी। सालों बाद पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने राज खोला है।

ram gopal varma and urmila matondkar

राम गोपाल वर्मा और उर्मिता मातोंडकर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक समय था जब डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के प्यार की खूब चर्चा थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला था। राम गोपाल और उर्मिला ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कभी कोई बात नहीं की। अब सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने दोनों की शादी का दावा किया है। उनका कहना है कि दोनों ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी। फिर उन्होंने आगे बताया कि दोनों ने अपने रिश्ते को नाम क्यों नहीं दिया?

 

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में ज्योति वेंकटेश ने कहा था कि मैं राम गोपाल वर्मा और उर्मिला के बारे में लिखते थे लेकिन उन्हें उनकी शादी का पता नहीं था। उन्होंने बताया, 'फिल्म जेंटलमैन की शूटिंग के दौरान मुझे चिरंजीवी मिले थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम इतना लिखते हो, यह क्यों नहीं लिखा कि उर्मिला की राम गोपाल वर्मा से शादी हो गई। मैंने उनसे कहा कि कब शादी हुआ। मुझे अफेयर का पता था।'

 

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर ने पामेला को फील करवाया अनसेफ, आकांक्षा चमोला का आरोप

राम गोपाल और उर्मिला की हुई थी शादी!

पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने कहा, 'चिरंजीवी ने मुझसे कहा कि दोनों की शादी हुई है। दोनों ने आंध्र प्रदेश के मंदिर में शादी की थी। मैंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं है। ऐसे तो कोई भी बोल सकता है। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि शादी हो गई और उन्होंने मुझे उस मंदिर के एक शख्स का नंबर दिया जिसने शादी कराई थी।'

 

उन्होंने आगे बताया, 'मैंने स्टारडस्ट मैगजीन में लिखने से पहले उर्मिला को फोन किया था वह रोने लगीं। उन्होंने मुझसे रोते हुए कहा कि आप मुझे कितने समय से जानते हैं। मेरे बारे में ऐसे कैसे लिख सकते हैं। इसके बाद मैंने राम गोपाल वर्मा को कॉल किया उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। मैंने उनसे कहा कि आपकी वाइफ रो रही हैं और आप ऐक्ट्रेस के साथ अफेयर में हैं। इससे उसकी सेहत पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी है।'

 

यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा से श्वेता तिवारी तक, क्या 'ट्रेटर्स' से रिवाइव होगा इनका करियर?

क्यों नहीं चला राम गोपाल और उर्मिला का रिश्ता?

सिद्धार्थ ने ज्योति वेंकटेश से पूछा कि क्या उर्मिला ने शादी से इनकार किया था? इस पर वेंकटेश ने कहा, 'नहीं, वह बस रो रही थीं।' उन्होंने ने आगे पूछा कि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा? इस पर वेंकटेश ने कहा कि उर्मिला राम गोपाल वर्मा से लीगली शादी करना चाहती थीं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें