logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Lock Upp 2: राम कपूर ने पामेला को फील करवाया अनसेफ, आकांक्षा चमोला का आरोप

'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में आकांक्षा चमोला ने राम कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से फीमेल कंटेस्टेंट अनसेफ फील कर रही है जिसे सुनकर दर्शक हैरान रह गए।

ram kapoor and pamela serena

राम कपूर, आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच में तीखी बहस और खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस वजह से दर्शक इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में आकांक्षा चमोला ने राम कपूर पर गंभीर आरोप लगाया है जिसे जानकर दर्शक हैरान रह गए। शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

प्रोमो में पामेला सेरेना और राम कपूर के बीच में तिखी बहस होती है। इसे बाद पामेला राम से दूर हटकर चलने लगती हैं लेकिन राम कपूर उनके पीछे जाने लगते हैं तो आकांक्षा बीच में आ जाती है। उन्होंने राम कपूर से कहा कि आप किसी भी महिला को इस तरह से अनसेफ फील नहीं करवा सकते हैं। आप क्या कर रहे हैं। आप इस तरह से मत कीजिए।

 

यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा से श्वेता तिवारी तक, क्या 'ट्रेटर्स' से रिवाइव होगा इनका करियर?

आकांक्षा ने पामेला पर लगाया गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर लोग राम कपूर को उनके बिहेवियर के लिए ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राम कपूर घर में कभी किस करते हैं तो कभी लड़कियों को अनसेफ फील करा रहे हैं। यह चल क्या रहा है। 

पामेला और वरुण के बीच में भी झगड़ा देखने को मिलता है। पामेला ने वरुण को मिसोजिनिस्ट का टैग दिया। वह यही नहीं रुकती है। वह उनके पिता को लेकर भी बोलती हैं। वरुण भी चुप नहीं बैठते हैं। शो अब फिनाले वीक में पहुंच गया है।

 

 

View on Instagram

 

 

दरअसल शो में टिकट टू फिनाले हुआ था। इस टास्क के दौरान वरुण के दोस्त ने पामेला को टारगेट किया था। टास्क के दौरान वरुण के दोस्त का कहना था कि लड़कियों को पहले निकालो। पामेला को गुस्सा था कि वरुण ने टास्क में उन्हें धोखा दिया। वरुण ने सबसे पहले अपने दोस्त से आकांक्षा और पामेला को आउट करने के लिए कहा था। इस वजह से दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। फिनाले वीक में शिवांगी जोशी, योगेश रावत, वरुण यादव, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला है।


और पढ़ें