logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कमल हासन की 'ठग लाइफ' पहले दिन पड़ी सुस्त, ओपनिंग डे पर महज कमाए 17 Cr

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

thug life box office collection

कमल हासन ठग लाइफ (Photo Credit: Kamal Haasan insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कमल ने कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित बयान दिया था जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई थी। विवाद की वजह से इस फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया गया। 'ठग लाइफ' गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

 

'ठग लाइफ' ऐक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में कमल धुआंधार ऐक्शन किया है। इस फिल्म में कमल के साथ तृषा कृष्णन, टीआर सिलंबरासन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अली फजल और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया?

 

ये भी पढ़ें- पैसा वसूल या बर्बाद, दर्शकों को कैसी लगी अक्षय की Housefull 5?

 

पहले ही दिन सुस्त पड़ी 'ठग लाइफ'

 

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कमल की 'ठग लाइफ' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।

 

तमिल नाडु में फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ की कमाई की थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म तमिल भाषा में पहले दिन 15 से 16 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। 'ठग लाइफ' की हालत 'इंडियन 2' जैसी हो गई है।

 

ये भी पढ़ें-  स्पेनिश, हॉलीवुड फिल्मों का रीमेक क्यों बनाते हैं आमिर, खुद बताई वजह

 

'इंडियन 2' भी बुरी तरह से पिटी थी

 

कमल की 'इंडियन 2' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी लिख रखा है। 'विक्रम' के रिलीज के तीन साल बाद कमल हासन ने 2024 में 'इंडियन 2' से वापसी की थी। 'इंडियन 2' अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी। यही हाल 'ठग लाइफ' का भी देखने को मिल रहा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में कमल हासन की 'इंडियन 3' और 'विक्रम 2' में नजर आएंगे।

 

 

 


और पढ़ें