logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारत भाग्य विधाता' में कंगना का दिखा इंटेंस लुक, नर्स के किरदार में आएंगी नजर

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

kangana ranaut

कंगना रनौत, Photo Credit: Kangana Insta handle

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इस फिल्म में कंगना नर्स की भूमिका निभा रही हैं। पोस्टर में वह इंटेंस लुक देते हुए दिखाई दे रही हैं।

 

पोस्टर में दिख रहा है कंगना एक महिला को आग से बचाते हुए दिख रही हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने नर्स की यूनिफॉर्म पहनी हुई है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, टकुछ खास करके, आम ही कहलाते। वे दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते। भाग्यविधाता। अनदेखें हीरो।' यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: स्टार्स की तरह दिखने की वजह से इन कलाकारों को मिला काम, फिर कहां हुए गायब?

इन फिल्मों से होगा क्लैश

कंगना की फिल्म अकेले सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। उनके साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', मनोज बाजपेयी की 'द: साइलेंट सेवियर' और 'हॉन्टेड 3: द इमेज ऑफ द पास्ट' रिलीज होगी। कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती हैं? इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

'भारत भाग्य विधाता' की कहानी

भारत भाग्य विधाता सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अस्पताल में काम करने वाले उन वर्कर की कहानी को दिखाया है जिन्होंने मुंबई के कामा और एल्बलेस अस्पताल में 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान 400 मरीजों की रक्षा की थी। 

 

 

यह भी पढ़ें: मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इस बीमारी के लक्षण

6 साल से हिट नहीं हुई एक भी फिल्म

कंगना की पिछले 6 साल से एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। उनकी 'इमरजेंसी', 'तेजस', 'चंद्रमुखी 2', 'धाकड़', 'थलाइवी' रिलीज हुई थी। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। 2019 में उनकी 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' हिट हुई थी।
 

Related Topic:#Kangana Ranaut

और पढ़ें