logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वह बुरा नहीं, घमंडी इंसान है...', करण जौहर पर बोलीं कंगना, सलमान पर क्या कहा?

कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर सलमान खान और करण जौहर को लेकर अपनी राय दी है। करण से कंगना का पुराना विवाद रहा है।

kangana rananut

कंगना रनौत, Photo Credit: Kangana Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय देती हैं। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ता है। वह इंडस्ट्री के लोगों पर भी निशाना साधने से नहीं चुकती हैं।

 

अपने पुराने इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म मेकर करण जौहर और बॉलीवुड के तीनों खान के बारे में खुलकर अपनी राय दी है। ANI को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि वह करण जौहर और सलमान खान के बारे में क्या सोचती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 14 साल का झगड़ा खत्म, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भांजे कृष्ण अभिषेक को लगाया गले

सलमान ने कंगना को बताया था संजयलीला भंसाली की हिरोइन

कंगना ने बताया, 'मैं अपने करियर के शुरुआत में जब स्ट्रगल कर रही थी तब किसी के जरिए सलमान खान से पहली बार मिली थी। उस समय तक मेरी पहली फिल्म गैंगस्टर रिलीज नहीं हुई थी। उस समय मेरी उम्र 16 या 17 साल होगी। वह मुझे मिले और उन्होंने मुझे देखा और कहा, यह तो संजय लीला भंसाली की फिल्म की हीरोइन है।'

 

आपको करण जौहर को देखकर क्या लगता है? उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है वह बुरा इंसान है। मुझे लगता है वह घमंडी है और थोड़ा दिखावटी है। चमक-दमक पसंद करने वाला है।' 

 

करण जौहर संग क्यों हुआ था विवाद?

कंगना एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शामिल हुई थीं। इस शो पर उन्होंने करण पर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद करण ने कहा था कि वह विक्टिम कार्ड और वूमेन कार्ड खेलने वाली है। 

 

इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो करण को अपनी फिल्म में छोटे-मोटे रोल देना पसंद करेंगी क्योंकि उनकी जिंदगी में कई बड़े-बड़े विलेन है।

 

यह भी पढ़ें: इंटेंस रोमांटिक फिल्म में फिर साथ दिखेगी सैयारा जोड़ी, मोहित सूरी होंगे निर्देशक

कंगना ने तीनों खान से बनाई दूरी

एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड के तीनों खान की फिल्मों में हिरोइनों का कोई अहम किरदार नहीं होता है इसलिए मैंने उनके साथ काम नहीं करना चाहता हूं। कंगना को सलमान की 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' ऑफर हुई थी। इन दोनों फिल्मों में हिरोइनों का किरदार उन्हें पसंद नहीं आया था जिस वजह से उन्होंने रिजेक्ट किया था।


और पढ़ें