logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंगलसूत्र पहने दिखीं कंगना ने शादी कर ली क्या? मानने से पहले सच जान लीजिए

कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कंगना मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। इस लुक की क्या है सच्चाई, जान लीजिए।

kangana ranaut, Photo Credit- Social Media

कंगना रनौत, Photo Credit- Social Media

कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। कंगना के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि शायद कंगना ने गुपचुप शादी रचा ली है। इसकी हकीकत कुछ और है। कंगना ने शादी नहीं की है। वायरल लुक की सच्चाई यह है कि कंगना 'क्वीन 2' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह एक शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं। उसी लुक में कंगना दिखाई दीं।

 

कंगना का वायरल वीडियो 21 मई की शाम का है, जहां वह न सिर्फ मंगलसूत्र पहने बल्कि हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं। इसके अलावा कंगना ने सिंपल लाइट पिंक कलर का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब सवाल उठता है कि इस समय वह किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'कांस में पहन ली लाजपत नगर की साड़ी...', ट्रोल हो रहीं अदिति राव हैदरी

 

क्या है कंगना के वायरल लुक की सच्चाई?

कंगना का वायरल लुक क्वीन 2 फिल्म का है, जिसमें वह शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें 2013 में क्वीन फिल्म रिलीज हुई थी, जो कंगना के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। क्वीन फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था।

 

क्वीन फिल्म में कंगना की एक्टिंग और कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल क्वीन के सीक्वल फिल्म का नाम क्वीन फॉरएवर होगा।

 

यह भी पढ़ें: नकल करके बनाया नोरा फतेही और हनी सिंह का 'बॉडी रोल' गाना? जमकर हो रही ट्रोलिंग

 

कौन सी फिल्मों में नजर आएंगी कंगना?

कंगना रनौत की पिछली फिल्म इमरजेंसी थी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उसके बाद अब कंगना की अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। इसके साथ ही कंगना क्वीन 2 फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा कंगना तनु वेड्स मनु 3 फिल्म में भी नजर आएंगी।


और पढ़ें