logo

ट्रेंडिंग:

ऋषभ शेट्टी: कभी सेट पर थे क्लैप बॉय, अब खुद बने सुपरस्टार

कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी जिससे ऋषभ को पूरी दुनिया में पहचान मिली थी।

kantara actor rishab shetty

ऋषभ शेट्टी, Photo Credit: Rishab Shetty Insta Handle

कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दो दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। साल 2022 में 'कांतारा' रिलीज हुई थी जिससे ऋषभ को दुनियाभर में पहचान में मिली थी।

 

'कांतारा' के बाद ऋषभ शेट्टी को हिंदी में दर्शक जानने लगे थे लेकिन क्या आप जानते हैं वह फिल्मों में आने से पहले क्लैप बोर्ड पकड़ने से लेकर स्पॉट बॉय तक का काम कर चुके हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने सगाई कर ली? फिर मचा शोर

ऋषभ शेट्टी ने किया था स्पॉट बॉय का काम

ऋषभ शेट्टी ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। कॉलेज के समय में वह थिएटर के प्ले में हिस्सा लेते थे। उन्होंने कॉलेज खत्म होने के बाद खर्च चलाने के लिए पानी की बतोलें बेची, रियल इस्टेट और होटल में किए छोटे-मोटे काम किए। काम करने के साथ-साथ उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में भी डिप्लोमा किया था। उन्होंने इंडस्ट्री में क्लैप बॉय, स्पॉट बॉय का भी काम किया है और इसके बाद एसिस्टेंट डायरेक्टर बने थे।

2012 में की थी करियर की शुरुआत

ऋषभ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'तुगलक' से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म Lucia and Uldivaru Kadante में छोटे- मोटे रोल किए थे। 2016 में ऋषभ ने फिल्म 'रिक्की' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। इस फिल्म को ठीक- ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इसी साल ऋषभ ने Kirik Party का निर्देशन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। साल 2018 में ऋषभ ने Sarkari Hi. Pra. Shaale, Kasaragodu, Koduge: Ramanna Rai का निर्देशन किया था। उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

 

यह भी पढ़ें- अक्षय को ज्योतिषी ने बताया था ट्विंकल से होगी शादी, सैफ ने किया खुलासा

'कांतारा' से ऋषभ को मिली दुनियाभर में पहचान

2019 में ऋषभ ने फिल्म 'Bell Bottom' से बतौर लीड ऐक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद वह Garuda Gamana Vrishabha Vahana में नजर आए थे। 2022 में उन्होंने 'कांतारा' का निर्देशन किया और लीड ऐक्टर की भी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। 'कांतारा' के लिए उन्हें 70वां राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 2022 के बाद उनकी फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' रिलीज हुई है।

क्या है कांतारा: चैप्टर 1 की कहानी?

'कांतारा: चैप्टर 1' में बताया कि दैवीय की उत्पत्ति कैसे हुई? इस फिल्म में  ऋषभ के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap