logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आखिरी कप उठाइए, आखिरी बार’, 22 साल बाद बंद होगा ‘कॉफी विद करण’

फिल्ममेकर और टीवी होस्ट करण जौहर ने पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन का एलान कर दिया है। करण जौहर फाइनल सीजन की घोषणा करते हुए भावुक नजर आए।

Karan Johar, Koffee With Karan

करण जौहर, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्ममेकर और टीवी होस्ट करण जौहर पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ को बंद करने का भी एलान किया है। इस शो का 9वां और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर फाइनल सीजन की घोषणा करते हुए भावुक नजर आए। इस खास शो में अब कई बड़े सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं।    

 

2004 में शुरू होने के बाद 'कॉफी विद करण' बेबाक बातचीत, रैपिड-फायर सवालों और सेलिब्रिटीज के खुलासों को लेकर सुर्खियां में रहा। 22 साल के लंबे सफर के बाद हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। करण जौहर ने बताया कि इस शो को शुरू करने का आइडिया उन्हें अपने दिवंगत पिता और फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर से हुई बातचीत के दौरान आया था।

 

यह भी पढ़ें: पल-पल बदल रही तेज प्रताप यादव की दोस्ती, 'राइज एंड फॉल' में भी कर रहे सियासत?

'मेरे साथ आखिरी कप उठाइए, आखिरी बार': करण जौहर

करण जौहर ने कहा, 'कॉफी विद करण मेरी जिंदगी का एक असाधारण हिस्सा रहा है। इसने मुझे दोस्ती, यादें, पूरी तरह पागलपन से भरे पल, ढेर सारा प्यार और हां, विवादों का एक हिस्सा भी दिया है लेकिन इन सबके बीच जो चीज लगातार बनी रही, वह है दर्शक। दर्शकों ने हमारे साथ हंसी-मजाक किया, हमसे बहस की, हमें ट्रोल किया, हमारे साथ खुशी मनाई और सबसे जरूरी बात, एक और कप के लिए बार-बार वापस आते रहे।'

View on Instagram

उन्होंने आगे कहा कि 'विदाई भावुक कर देने वाली होती है लेकिन यह सही भी लगती है। यह आखिरी सीजन मेरा उन सभी लोगों के साथ आखिरी बार कृतज्ञता और प्यार के साथ उस मग को उठाने का एक रास्ता होगा, जिन्होंने ‘कॉफी विद करण’ को वो बनाया जो यह आज है। तो आइए, मेरे साथ कॉफी का एक आखिरी कप उठाइए, आखिरी बार।’ 

विवादों और गपशप से भरा रहा सफर

इस चैट शो में सितारे गपशप करने आते थे, कभी-कभी जरूरत से ज्यादा बोल जाते थे और उनका एक रैपिड-फायर जवाब किसी के करियर पर भारी पड़ जाता था। दो दशकों से 'कॉफी विद करण' ने बड़े विवाद बने, जैसे हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का विवाद, कंगना रनोट का नेपोटिज्म बयान, दीपिका पादुकोण के ‘कैजुअल डेटिंग’ का बयान हो या फिर दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर पर कमेंट। ऐसे बयानों को लेकर शो हमेशा चर्चा में रहा।  

 

यह भी पढ़ें: अजय देवगन को ‘दृश्यम 3’ के लिए मिले 18 करोड़, तब्बू की फीस सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये

22 साल बाद अब आएगा फाइनल सीजन 

'कॉफी विद करण' का पहला सीजन 19 नवंबर, 2004 को टीवी पर आया था। साल 2004 से 2026 तक इस शो ने 22 साल पूरे किए। अब अलविदा कहते हुए करण जौहर ने प्रोमो में कहा कि यह उनके लिए एक भावुक पल है। बताते चलें कि 14 अक्टूबर से आखिरी सीजन शुरू हो रहा है। 


और पढ़ें