बॉलीवुड सुपरस्टार
शाहरुख खान
फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर फिल्म का गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री कमाल की है। इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगी। शाहरुख के जन्मदिन पर करीना ने खास अंदाज में एक फोटो शेयर की है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि फिल्म में उनका क्या किरदार है? इस पोस्ट के आने के बाद से किंग को लेकर तमाम अटकलें तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्टार्स साथ में गाने में परफॉर्म करेंगे।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख और अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में ज्यादा कुछ पता नहीं चल रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे किंग। हमेशा दिलों पर राज करने वाले। साथ में डांस करते हैं। इंतजार नहीं हो रहा है।'
यह भी पढ़ें: 450 करोड़ में बनी है 'किंग', इन 5 कारणों से खास है शाहरुख की फिल्म
'किंग' में साथ नजर आएंगे करीना और शाहरुख
फैंस जानना चाहता है कि यह गाना कब आ रहा है? दोनों ने इससे पहले साथ में कभी खुशी कभी गम, रावन में नजर आए थे। दोनों ने डॉन और अशोका में साथ में एक गाना किया था। 24 दिंसबर को शाहरुख खान सिनेमाघरों में फिल्म किंग लेकर आएंगे 2023 में उनकी डंकी रिलीज हुई थी। उस साल उनकी 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज हुई थी।
View on Instagram
'किंग' में शाहरुख के साथ सुहाना खान,
अभिषेक बच्चन
, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मेकर्स मे फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ है। इस गाने को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस गाने को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है। जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलते हैं।'
यह भी पढ़ें: अरुण गोविल से लेकर लारा दत्ता तक, 'रामायण' में ये कलाकार आएंगे नजर
शाहरुख खान की 'किंग' 1994 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' से प्रेरित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक उम्रदराज और खूंखार हत्यारे और उसकी युवा शिष्या के बीच के रिश्ते पर आधारित है।