logo

मूड

ट्रेंडिंग:

450 करोड़ में बनी है 'किंग', इन 5 कारणों से खास है शाहरुख की फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। आइए जानते हैं शाहरुख की यह फिल्म इतनी खास क्यों है?

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शाहरुख खान आज अपना 61वां दिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें प्यार से किंग खान बुलाते हैं। उनकी ऐक्शन फिल्म 'किंग' के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है। 

 

'किंग' शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं किन कारणों से शाहरुख की यह फिल्म बेहद खास है?

 

यह भी पढ़ें: अरुण गोविल से लेकर लारा दत्ता तक, 'रामायण' में ये कलाकार आएंगे नजर

इन 5 कारणों से चर्चा में किंग

शाहरुख और सुहाना साथ में आएंगे नजर

 

'किंग' में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना भी दिखेंगी। दोनों पहली बार पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं। सुहाना ने 'द आर्चीज' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इस वजह से खान फैमिली की यह प्रोजेक्ट बेहद खास है।

 

दीपिका और शाहरुख साथ दिखेंगे

 

दीपिका और शाहरुख खान साथ में नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। इससे पहले दोनों ने 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई ऐक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' में साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री फिर से किंग के नए गाने 'तू मिल जाए' में देखने को मिली।

 

शाहरुख और करीना का रीयूनियन

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में करीना कपूर का कैमियो रोल है। 15 साल के बाद फिर से शाहरुख और करीना साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में 'रावन' में काम किया था। करीना ने शाहरुख के जन्मदिन पर किंग के सेट से एक फोटो शेयर की है।

 

यह भी पढ़ें: 'बच्चों को अकेला छोड़ दो', बेटी की ट्रोलिंग पर संजय गुप्ता की पत्नी की अपील

 

अभिषेक बच्चन का नेगेटिव रोल

 

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। वह शाहरुख खान के ओपजिट नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, 

जयदीप अहलावत और अभय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

 

दमदार ऐक्शन सीन

 

'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख एक बार फिर ऐक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह उनके करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म में ऐक्शन सीन्स को इंटरनेशनल स्टंट टीम के साथ फिल्माया गया है। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। 


और पढ़ें