बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल है। शुक्रवार को करीना का एक वीडियो सामने आया था, जिसे देखने के बाद कुछ लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने का अनुमान लगाया। हालांकि करीना की प्रेग्नेंसी की खबर गलत बताई गई है।
अब इस मामले पर उनकी ननद और
सैफ अली खान
की बहन सबा पटौदी ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने लोगों से बिना पूरी जानकारी के किसी की निजी जिंदगी पर अटकलें न लगाने की अपील की है।
सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कभी फोटो किसी गलत एंगल से आ सकती है या किसी का हेयर डे खराब हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग तुरंत किसी नतीजे पर पहुंच जाएं।
उन्होंने लिखा कि करीना एयरपोर्ट पर बिल्कुल फिट और स्टाइलिश नजर आ रही थी। उसी दिन जिम से बाहर निकलते समय उनकी फोटो अलग एंगल से ली गई, बस इसी वजह से लोगों ने तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं।
यह भी पढ़ें: 'जन गण मन राष्ट्रगान नहीं, एलिजाबेथ के लिए लिखा गया', मुकेश खन्ना ने किया दावा
View on Instagram
सबा ने क्या कहा
सबा ने अपनी पोस्ट में लोगों से करीना की निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा अटकलें न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जिंदगी जीने देनी चाहिए और दूसरों की निजी बातों पर इस तरह चर्चा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपनी छोटी बहन सोहा अली खान का जिक्र करते हुए मजाक में यह भी कहा कि वह सोहा को दूसरे बच्चे के लिए मनाती रही हैं और काश यह बात सच होती।
सबा ने लोगों से कहा कि कुछ बातें निजी रहने देनी चाहिए और उनके बारे में बिना वजह अटकलें नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब करीना का वीडियो बनाया जा रहा था तब उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कई लोगों ने उन्हें भेजा तब उन्हें इसके बारे में पता चला।
यह भी पढ़ें: 'ना किसी ने पूछा, ना मैं बिग बॉस में जा रहा', फर्जी खबर ललित मोदी ने भेजा नोटिस
करीना कपूर की नई फिल्म
करीना कपूर हाल ही में सैफ के 56वें जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ छुट्टी मनाकर लौटी हैं। करीना ने इस ट्रिप की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की थी। वहीं काम की बात करें तो करीना आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थी।
अब वह मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अपराध और न्याय की कहानी पर आधारित है और 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।