logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जन गण मन राष्ट्रगान नहीं, एलिजाबेथ के लिए लिखा गया', मुकेश खन्ना ने किया दावा

मुकेश खन्ना ने ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि ‘जन गण मन’ महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था।

mukesh khanna

मुकेश खन्ना, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

‘शक्तिमान’ फेम ऐक्टर मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने देश के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने मांग की है कि ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर मुकेश खन्ना सुर्खियों में आ गए हैं। इससे पहले भी मुकेश खन्ना कॉमेडियन समय रैना को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण काफी चर्चा में रह चुके हैं।

 

मुकेश खन्ना ने IANS से बातचीत में दावा किया कि ‘जन गण मन’ भारत के लिए नहीं लिखा गया था। उनका कहना है कि यह गाना महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था और रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में इसे लिखा था। मुकेश खन्ना ने कहा कि देश ने इसे अपना राष्ट्रगान मान लिया है जबकि ‘वंदे मातरम’ हमारा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'ना किसी ने पूछा, ना मैं बिग बॉस में जा रहा', फर्जी खबर ललित मोदी ने भेजा नोटिस

मुकेश खन्ना ने ‘जन गण मन’ को लेकर क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने कहा कि वह करीब तीन साल पहले भी ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द ‘जन गण मन’ को हटाकर ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाए। मुकेश खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा, 'मोदी जी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। अब हर स्कूल में, हर कार्यक्रम में जरूरी हो गया है कि सबसे पहले ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा।'

 

मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले ‘वंदे मातरम’ का अपना एक गाना रिकॉर्ड किया था जो करीब सात मिनट का है और बहुत जल्दी रिलीज होने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनका या गाना लोगों को काफी पसंद आने वाला है। मुकेश खन्ना ने लता मंगेशकर की तारीफ में कहा कि ‘वंदे मातरम’ हमारा है और इसे लता जी ने बहुत खूबसूरती से गाया था। 

 

यह भी पढ़ें: कोमल रानी स्वर्णकार की ये बातें पता हैं? गोविंदा से अफेयर के चर्चे

 

मुकेश खन्ना इससे पहले कॉमेडियन समय रैना के लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे थे। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद उन्होंने समय रैना की भाषा और उनके शो के कंटेंट की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्हें मुंह काला करने गधे पर बिठाकर घुमाना चाहिए। बाद में सयम रैना ने अपने स्टैंडअप स्पेशल ‘Still Alive’ में मुकेश खन्ना और ‘शक्तिमान’ पर टिप्पणी की जिसके बाद खन्ना ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया था। दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीनों बाद मुकेश खन्ना और समय रैना एक विज्ञापन में साथ भी नजर आए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी थी।


और पढ़ें