बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका नाम नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। हालांकि गोविंदा या कोमल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए दोनों के डेटिंग की खबरों को फिलहाल सिर्फ अफवाह और अटकले के तौर पर ही देखा जा रहा है।
कोमल इन दिनों इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि वह गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' में उनके साथ नजर आएंगी। गोविंदा ने जुलाई में अपनी कमबैक फिल्म के बारे में बताते हुए कोमल को मीडिया से मिलवाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोमल का नाम गोविंदा की एक और आने वाली फिल्म 'दुनियादारी' से भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं और गोविंदा के साथ उनका नाम क्यों जुड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: कंगना ने बताया दिल्ली और मुंबई के लड़कों में फर्क, डेटिंग का किस्सा किया शेयर
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
कोमल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके पोस्ट में फोटोशूट, अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और नए काम से जुड़ी झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा वह अपनी नई तस्वीरों और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हालांकि कोमल की निजी जिंदगी और परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं है।
View on Instagram
गोविंदा के साथ क्यों जुड़ा नाम?
गोविंदा करीब सात साल बाद फिल्म 'रूपा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में कोमल उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा के दौरान गोविंदा ने खुद कोमल को मीडिया से मिलवाया था। इसके बाद दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए।
इसके बाद जब गोविंदा और कोमल को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया तो उनके रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के डेटिंग की बातें शुरू कर दीं। कुछ रिपोर्ट्स में दोनों के कई साल से रिश्ते में होने का दावा भी किया गया है लेकिन इस दावे को लेकर अभी तक गोविंदा या कोमल ने पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें: अभी तक कर्ज नहीं चुका पाए राजपाल यादव, अब संपत्ति की कुर्की हो जाएगी?
सुनीता आहूजा ने क्या कहा?
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहले भी एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं। कोमल का नाम सामने आने के बाद भी सुनीता ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है। हाल में गोविंदा और कोमल के एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद सुनीता ने सोशल मीडिया पर 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' वाली बात कही जिसे उनके रिएक्शन के तौर पर देखा गया।
सुनीता ने पहले भी गोविंदा पर लगे कथित अफेयर को लेकर मीडिया में बात की है। वहीं गोविंदा ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कोमल का बचाव किया था। उन्होंने कोमल का नाम लिए जाने पर कहा था कि वह इस मामले पर चुप रही हैं और उन्होंने गलत तरीके से कोई बात नहीं कही। गोविंदा ने इसके लिए कोमल को धन्यवाद भी दिया था।