logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अभी तक कर्ज नहीं चुका पाए राजपाल यादव, अब संपत्ति की कुर्की हो जाएगी?

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की दो संपत्तियां 9 सितंबर को नीलाम की जाएंगी। बैंक का दावा है कि उन पर 16.61 करोड़ रुपये का बकाया है।

Rajpal Yadav

राजपल यादव, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेक बाउंस मामले के बीच अब उनकी दो प्रॉपर्टी की नीलामी की तैयारी भी शुरू हो गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित उनकी दो संपत्तियों पर निलामी का नोटिस चस्पा किया है। बताया जा रहा है कि बैंक का करीब 16.61 करोड़ रुपये बकाया है। इस रकम की वसूली के लिए 9 सितंबर को दोनों प्रपॉर्टी की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी।

 

राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए बैंक से कर्ज लिया था लेकिन समय पर रकम जमा नहीं होने के बाद बैंक ने गिरवी रखी गई संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। जिन दो संपत्तियों की नीलामी होनी है उनकी कुल कीमत करीब 3.19 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनमें एक संपत्ति शाहजहांपुर शहर में है जबकि दूसरी संपत्ति गांव में है जहां खेत और मकान भी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'एक कमरे में 60-70 लोग रहते थे', सलमान खान को याद आ गए जेल वाले दिन

बैंक ने शुरू की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया था। इस लोन में उनकी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियां भी गारंटर के तौर पर गिरवी रखी गई थी। कर्ज चुकाने पर बैंक ने पहले संपत्तियों को अपने कब्जे में लिया और अब उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के अलावा मुंबई में मौजूद उनकी दूसरी संपत्तियों को लेकर भी बैंक की कार्रवाई चल रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'पहले हमें दिखाओ रामायण वरना धरना देंगे', रामलीला कमेटी ने ऐसी मांग क्यों की?

 

राजपाल यादव पहले से ही लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले का सामने कर रहे हैं। अब संपत्तियों की नीलामी की खबर आने के बाद उनकी कानूनी और आर्थिक परेशानियां और बढ़ गई हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कर्ज की वसूली के लिए नियमों के तहत की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर एक बार फिर राजपाल यादव चर्चा में आ गए हैं।

 

पहले भी जेल जा चुके हैं राजपाल यादव

राजपाल यादव का यह मामला कई साल पुराना है। साल 2018 में चेक बाउंस मामले में उन्हें सजा सुनाई गई थी। इसके बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। फरवरी 2026 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। कुछ समय बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गए। हालांकि कानूनी मामला वहीं खत्म नहीं हुआ। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सात चेक बाउंस मामलों में उनकी दोषसिद्धि बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और सिर्फ अभिनेता होने की वजह से किसी को राहत नहीं दी जा सकती।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा माल असली है', आम्रपाली और रानी चटर्जी ने कैसी बात करने लगी?

मुश्किल वक्त में सोनू सूद ने दिया था साथ

जब राजपाल यादव जेल जाने वाले थे तब उन्होंने कहा था कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इसके बाद अभिनेता सोनू सूद उनके समर्थन में सामने आए थे। सोनू सूद ने कहा था कि मुश्किल समय में एक कलाकार का साथ देना जरूरी है। उन्होंने राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में काम देने और एडवांस साइनिंग अमाउंट देने की भी बात कही थी। बाद में राजपाल यादव को अंतरिम राहत मिल गई लेकिन चेक बाउंस और कर्ज से जुड़े मामले अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें