logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। 53 साल की उम्र में संजय ने आखिरी सांस ली।

Sunjay Kapoor Demise

करिश्मा और संजय कपूर

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री  करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय वह पोलो खेल रहे थे उस समय दिल का दौरा पड़ा था।

 

एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए संजय के निधन की पुष्टि की थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया'। 

 

ये भी पढ़ें- LGBTQ पर बनी 'इन ट्रांजिट' का आइडिया कैसे आया? जोया अख्तर ने दिया जवाब

संजय कपूर का हुआ निधन

संजय कपूर बिजनेसमैन थे। साल 2003 में उनकी शादी करिश्मा कपूर से हुई थी। सोशल मीडिया पर लोग संजय के निधन पर शोक जता रहे हैं। संजय के निधन से करिश्मा कपूर सदमे में हैं। करिश्मा से मिलने करीना कपूर और सैफ अली खान उनके घर पहुंचे हैं। इस मुश्किल समय में करिश्मा की दोस्त मलाइका अरोड़ा उनके साथ खड़ी नजर आईं। मलाइका अपने बेटे के साथ करिश्मा के घर पहुंची थीं।

 

 

संजय ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था ट्वीट

 

 

संजय ने निधन से कुछ घंटे पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदानाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करें'।

 

 ये भी पढ़ें-  पंचायत सीजन 4 के ट्रेलर में दिखा चुनावी माहौल, बदल गई रिलीज डेट

 

करिश्मा ने 2003 में की थी संजय से शादी

संजय करिश्मा के एक्स हसबैंड थे। करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे समायरा और बेटी कियान हैं। करिश्मा और संजय की शादी की शादी लंबे समय तक नहीं चली थी। दोनो ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा के तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

 

Related Topic:#Karishma Kapoor

और पढ़ें