बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। मेकर्स ने कार्तिक और श्रीलीला का मोशन वीडियो रिलीज हुआ है। फिल्म में कार्तिक रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। वह लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कार्तिक और श्रीलीला के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ये फिल्म इस साल थिएटर्स में दिवाली पर रिलीज होगी। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस साल की सबसे बड़ी लव स्टोरी। दूसरे यूजर ने लिखा, आखिरकार आशिकी 3 बन रही है। तीसरे यूजर ने लिखा, थिएटर्स में रोने के लिए तैयार हो जाए। फैंस को कार्तिक का रॉकस्टार अंदाज पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें - 'मुझे मारना चाहते हैं...' रणवीर अलाहबादिया का छलका दर्द
'आशिकी 3' में कार्तिक और श्रीलीला की केमिस्ट्री ने जीता दिल
साल 2022 में कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी। पहली बार कार्तिक और अनुराग बसु साथ में काम कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली थीं लेकिन अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।
ये भी पढ़ें - प्रतीक बब्बर ने शादी में नहीं दिया न्योता, क्या नाराज है बहन जूही?
कौन हैं श्रीलीला
श्रीलीला को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के किसिक गाने से पहचान मिली। अब वह कार्तिक के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनका जन्म तेलुगु परिवार में हुआ है। वह एक्ट्रेस बनने के साथ एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं। उन्होंने साल 2019 में उनकी पहली फिल्म किस थी। 2019 से लेकर 2023 तक में श्रीलीला ने लगभग 10 फिल्में की है।