logo

ट्रेंडिंग:

फोटो, होटल और बीच..., 17 साल की लड़की और कार्तिक आर्यन का चक्कर क्या है?

कार्तिक आर्यन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी गोवा वेकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

kartika aaryan and kareena kubililute

कार्तिक आर्यन और करीना क्यूबिल्यूट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक वेकेशन मनाने के लिए गोवा गए थे। उनकी वेकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें उनके पैर नजर आ रहे थे। 

 

कार्तिक ने अपने इंस्टा स्टोरी पर वेकेशन की फोटो शेयर की थी। इसके कुछ समय बाद सेम लोकेशन से एक लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। ये दोनों फोटो जमकर वायरल हुई जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की चर्चा जोरों शोरों से हो रही हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि यह लड़की कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें-  इंतजार हुआ खत्म, यश की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज, लोग बोले- आ गया धुरंधर का बाप

कौन हैं मिस्ट्री गर्ल जिसे डेट कर रहे हैं कार्तिक?

वेकेशन की फोटो में कार्तिक आर्यन बीच पर रिलैक्स करते हुए दिख रहे हैं। उसी लोकेशन से ग्रीस की एक लड़की की फोटो सामने आई थी। लड़की का नाम करीना क्यूबिल्यूट है। उनकी उम्र 17 साल हैं। पहले दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते थे लेकिन अब अनफॉलो कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूट्यूबर Arvind Tone ने कई सबूत दिए हैं कि दोनों सिर्फ बीच पर ही नहीं होटल में भी साथ थे। हालांकि खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

 

करीना एक टीनएजर हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। विवाद को बढ़ते देख करीना ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने इंस्टाग्राम बायो पर पोस्ट शेयर करके लिखा था, 'मैं कार्तिक को नहीं जानती, मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं और मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हूं।'

 

यह भी पढ़ें- तलाक के 11 महीने बाद धनश्री और युजवेंद्र चहल फिर आएंगे साथ! जानिए वजह क्या है?

कार्तिक आर्यन लव अफेयर

कार्तिक अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम पिछले दिनों श्रीलीला से जुड़ा था। श्रीलीला को कार्तिक की घर की पूजा में भी देखा गया था। दोनों साथ में अनुराग बसु की फिल्म 'तू मेरी जिंदगी' में काम किया है। श्रीलीला से पहले कार्तिक का नाम सारा अली खान से जुड़ा था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई कमेंट नहीं किया।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की अनन्या संग हाल ही में फिल्म 'ते मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap