logo

ट्रेंडिंग:

इंतजार हुआ खत्म, यश की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज, लोग बोले- आ गया धुरंधर का बाप

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो गया। टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

yash

यश, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज यश का 40वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आ चुका है। यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है।

 

'टॉक्सिक' में यश  इंटेंस अवतार में नजर आएंगे। इसकी एक झलक मेकर्स ने दिखा दी है। इस हाई बजट फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं महिमा सिंह जिनके प्यार में हैं पवन सिंह! बर्थडे पर दोनों दिखे थे साथ

'टॉक्सिक' के टीजर ने मचाया धमाल

टीजर की शुरुआत क्रिमेशन ग्राउंजड से होती है जहां कुछ लोग एक व्यक्ति की मौत पर दुख जताने के लिए पहुंचे होते हैं। इसके बाद वहां पर यश की एंट्री होती है। यश फिल्म में राया का किरदार निभा रहे हैं। राया आते ही बंदूकों से हमला करना शुरू कर देता है और कहता है, 'डैडी होम'। वह फुल ऑन ऐक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर 2 मिनट 43 सेकंड का है। 

 

 

सोशल मीडिया पर टीजर की खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'यश की टॉक्सिक बवाल है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंतजार नहीं हो रहा है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'धुरंधर 2 या टॉक्सिक कौन सी चलेगी?' लोग 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' में तुलना कर रहे हैं। 'टॉक्सिक' में यश के साथ रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं निविन पॉली जिन्होंने पैनोरमा स्टूडियो संग की 100 Cr की डील?

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' में होगा क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' रिलीज होगी। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। दोनों में से कौन सी फिल्म बाजी मारेगी? इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap