logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं महिमा सिंह जिनके प्यार में हैं पवन सिंह! बर्थडे पर दोनों दिखे थे साथ

पवन सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। दोनों के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

pawan singh and mahima singh

पवन सिंह और महिमा सिंह, Photo Credit: Mahima Singh Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पवन सिंह के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं।

 

दोनों के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। महिला ने मांग में सिंदूर भर रखा है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि यह महिला कौन है?

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं निविन पॉली जिन्होंने पैनोरमा स्टूडियो संग की 100 Cr की डील?

 

वायरल हुआ पवन और महिमा का वीडियो

 

पवन सिंह ने महिमा सिंह के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। पवन ने महिमा का हाथ पकड़कर केक काटा। इतना ही नहीं महिमा के हाथों पर लगा केक जिस तरह से खा रहे थे उससे देखकर लोग भी हैरान हैं।

 

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। महिमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर सिर्फ उनकी और पवन की फोटो है। इन तस्वीरों में दोनों बहुत क्लोज नजर आ रहे हैं।

 

कौन हैं महिमा सिंह?

यह महिला कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी ऐक्ट्रेस महिमा सिंह। वह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अब वह भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। हाल ही में उनका और पवन सिंह का म्यूजिक वीडियो बानी लइका रिलीज हुआ था। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। 

 

यह भी पढ़ें- 'हक' में यामी गौतम की सौतन का किरदार निभाने वाली वर्तिका सिंह कौन हैं?

चर्चा में पवन सिंह की पर्सनल लाइफ

पवन सिंह अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। ज्योति से पहले पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap