logo

ट्रेंडिंग:

'हक' में यामी गौतम की सौतन का किरदार निभाने वाली वर्तिका सिंह कौन हैं?

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा वर्तिका सिंह की भी खूब चर्चा हो रही हैं।

Emraan Hashmi and Vartika singh

इमरान हाशमी और वर्तिका सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही नहीं चलती हो लेकिन ओटीटी पर धमाल मचा देती है। इसी लिस्ट में इमरान हाशमी, यामी गौतम की फिल्म हक का नाम भी शामिल हो गया है। हक बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन ओटीटी पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में इमरान, यामी के साथ वर्तिका सिंह भी मुख्य भूमिका में थीं। वर्तिका ने फिल्म में इमरान की दूसरी पत्नी का किरदार निभाया था।

 

सोशल मीडिया पर लोग उनकी ऐक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह वर्तिका की पहली फिल्म थी। आइए जानते हैं कौन है वर्तिका सिंह?

 

यह भी पढ़ें- मराठी फिल्म 'दशावतार' को मिला ऑस्कर में नॉमिनेशन, हर तरफ क्यों हो रही है चर्चा?

कौन हैं वर्तिका सिंह?

वर्तिका पॉपुलर मॉडल हैं। उन्होंने 2019 के मिस यूनिवर्स कंपीटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह फेमिना मिस इंडिया और फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2017 में GQ मैगजीन ने उन्हें भारत की सबसे हॉट महिला की रैकिंग दी थी।

 

 

वर्तिका का करियर

 

वर्तिका ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में किंगफिशर मॉडल हंट प्रतियोगिता से की थी। बाद में उन्हें किंगफिशर के बिकिनी कैलेंडर में फीचर भी किया गया था। इसकी साल म्यूजिक वीडियो 'सावरे' में काम किया था। 2019 में वह एश किंग के म्यूजिक वीडियो 'किशमिश' में नजर आई थीं। इसी साल उन्होंने  भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स का प्रतिनिधित्व किया था और टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।

 

यह भी पढ़ें- 'इक्कीस' में काम करना धर्मेंद्र के लिए था मुश्किल, सेट पर नहीं हो पाते थे खड़े

बेहद ग्लैमरस हैं वर्तिका

2025 में वह फिल्म 'हक' में नजर आई है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म में उनके काम को लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने सायरा का किरदार निभाया है। रियल लाइफ में वर्तिका बेहद गल्मैरस हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शयर करती रहती हैं।

 

'हक' एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी है जो शाह बानो केस पर आधारित है। इस मूवी की कहानी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। IMDB पर फिल्म को 8.3 रेटिंग मिला है। यह एक लो बजट मूवी थी। फिल्म ने 20 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि बजट 40 से 50 करोड़ था।

 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap