logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अमिताभ को कहां से लाए, कौन देखेगा इसे...', KBC मेकर्स ने बताया कैसे आया था शो

'कौन बनेगा करोड़पति' एक पॉपुलर क्विज रियलिटी शो है। क्या आप जानते हैं कि निवेशकों ने इस शो के आइडिया को फ्लॉप बताया था।

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'कौन बनेगा करोड़पति' आज के समय का सबसे पॉपुलर शो है जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं। साल 2000 के जुलाई महीने में यह शो ऑन एयर हुआ था। कुछ ही हफ्तों से इस शो को दर्शक पसंद करने लगे।पहले यह शो स्टार प्लस पर आता था और बाद में साल 2010 में सोनी पर शिफ्ट हो गया। इस शो ने कई लोगों की किस्मत को बदल दिया।

 

स्टार प्लस पर उस समय प्रोग्रामिंग हेड रहे समीर नायर ने बताया कि यह शो बहुत बड़ा चैलेंज था। यह शो उस समय के शो के मुकाबले 10 गुना ज्यादा महंगा था। सिर्फ शो का बजट ही नहीं शो के होस्ट को लेकर भी कई तरह के सवाल थे।

 

यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 का सपना टूटा

किस वजह से शो के होस्ट बने अमिताभ?

समीर ने बताया कि जब लोगों को पता चला कि इस शो को होस्ट अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे तो निवेशक इस बात से बहुत ज्यादा सहमत नहीं थे। यह ब्रिटिश शो Who Wants To Be A Millionaire का हिंदी रीमेक था। समीर नायर ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को बताया, 'बच्चन ही ऐसे ऐक्टर थे जिनकी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ थी लेकिन इससे भी जरूरी बात यह थी कि यह शो घरों तक पहुंचने वाला था जहां टीवी का रिमोट मां के हाथ में होता है। उस मां के लिए बच्चन हीरो थे न कि शाहरुख खान जो युवा पीढ़ी के बीच में फेमस थे।'

 

उन्होंने बताया, 'ब्रिटिश शो की लाइव टेपिंग देखने के बाद बच्चन शो के लिए मान गए थे। प्रोड्यूसर ने बताया, 'यह भारतीय टेलीविजन के किसी भी शो से कम से कम दस गुना ज्यादा महंगा था।। एक शानदार प्रोडक्शन जो पूरी तरह से ओरिजिनल शो जैसा था और जिसका लेआउट भी बिल्कुल वैसा ही था। शो का भारतीय रंग दिया गया क्योंकि बच्चन बहुत ही आसानी से हिंदी और अंग्रेजी में स्विच करते थे। उन्होंने कंप्यूटर को कंप्यूटर जी कहा और सवाल भी भारतीय लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए थे। उन्होंने कहा कि सवालों में भारतीय पौराणिक कथाओं और इतिहास का बड़ा हिस्सा शामिल होता था।'

 

यह भी पढ़ें: 'लिखती कुछ हूं, शूट कुछ...', 'टॉक्सिक' की ट्रोलिंग के बीच गीतू का वीडियो वायरल

'केबीसी' को बुरा आइडिया माना गया

समीर ने बताया, 'केबीसी को लोग बुरे इतिहास का आइडिया मानते थे। उन्हें लोगों ने कहा था कि प्राइम टाइम पर कौन क्विज शो दिखाता है। अमित जी को कहां से लाए हैं। भारतीयों को यह पसंद नहीं आएगा। हालांकि शो के रिलीज के कुछ हफ्ते बाद तस्वीर बदल गई। अमिताभ बच्चन उस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे थे। इस शो से उन्होंने शानदार कमबैक किया। इसके बाद वह यशराज की फिल्म मोहब्बत में नजर आए थे।' आज अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।


और पढ़ें