logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खेसारी लाल यादव या मैथिली ठाकुर, कौन है ज्यादा अमीर?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक हैं, वहीं मैथिली ठाकुर चर्चित लोक गायिका हैं। दोनों इस बार चुनावी मैदान में हैं।

Khesari Lal Yadav and Maithili Thakur

खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार का सियासी मुकाबला 2025 के विधानसभा चुनावों में बेहद दिलचस्प हो गया है। गायन के क्षेत्र से आने वाले दो दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर। खेसारी लाल यादव, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मैथिली ठाकुर भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। खेसारी लाल यादव, छपरा से चुनाव लड़ रेह हैं, मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।


मैथिली ठाकुर और खेसारी दोनों राष्ट्रीय मंचों पर बेहद प्रसिद्ध हैं। मैथिली ठाकुर जहां भजन और मिथिला संगीत के लिए प्रसिद्ध हैं, खेसारी लाल यादव भोजपुरी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके गानों को करोड़ों लोग देखते-सुनते हैं। पहली बार दोनों नेता, चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब लोग यह सवाल कर रहे हैं मैथिली ठाकुर या खेसारी लाल यादव कौन ज्यादा अमीर है। आइए जानते हैं- 

यह भी पढ़ें: 25 साल की उम्र में 2 करोड़ से ज्यादा संपत्ति, कहां से कमाती हैं मैथिली ठाकुर?

खेसारी लाल यादव का असली नाम क्या है?

खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार है। उनके पिता मंगरू यादव हैं। वह पांडेय के भूई गांव के रहने वाले हैं। उनका गांव, सारण जिले में पड़ता है। वह राष्ट्रीय जनता दल से चुनावी मैदान में हैं। 

हर साल कितना कमाते हैं खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव ने साल 2023-24 में अपनी कमाई 73 लाख रुपये दिखाई थी। उससे पहले 2022-23 में 95 लाख, 2021-22 में 85 लाख, 2020-21 में 1 करोड़, 2019-20 में अपनी कमाई 66 लाख रुपये बताई थी। 

खेसारी लाल यादव कितनी अमीर हैं?

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी हैं। उनकी कमाई साल 2023-24 के बीच 693650 रही। 2023 और 2024 में उन्होंने अपनी आमदनी 4 लाख 94 हजार बताई है। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार: गठबंधन भी, तकरार भी, महागठबंधन में क्या हो रहा है?

खेसारी लाल यादव के पास कितने गहने हैं?

खेसारी लाल यादव के पास 350 ग्राम सोना और जवाहरात है। अनुमानित मुल्य 35 लाख रुपये ज्यादा है। उनकी पत्नी के पास 25 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य 2 लाख 5 हजार से ज्यादा है।

खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति कितनी है?

खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति 16 करोड़ 89 लाख से ज्यादा है। वहीं उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 90 लाख रुपये से ज्यादा है। 85 लाख से ज्यादा संपत्ति की जमीनें हैं। 20 लाख की जमीन चंदा देवी के नाम भी है। खेसारी लाल यादव के पास 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनुमानित कीमत वाली गैर कृषि योग्य जमीन है। 

कहां से कमाई करते हैं खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनकी कमाई का मुख्य साधन गायन और अभिनय है। खेसारी लाल यादव मैट्रिक पास हैं। उनके खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 


यह भी पढ़ें: किशनगंज: कांग्रेस और RJD के सामने ओवैसी सबसे बड़ी चुनौती, क्या है समीकरण?

मैथिली ठाकुर कितनी अमीर हैं? 

साल 2023 और 2024 के बीच मैथिली ठाकुर ने अपनी आय 28,67,350 रुपये बताई है। 2022 और 2023 में उन्होंने अपनी आय 1698840 बताई थी, 2021-22 के बीच उन्होंने अपनी आय 1593730 रुपये बताई थी। मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 180700 रुपये कैश है। मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति 2 करोड़ 32 लाख से ज्यादा है। उनके पास 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन भी है।


मैथिली ठाकुर या खेसारी लाल यादव कौन ज्यादा अमीर है?

खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति 16 करोड़ से ज्यादा है, वहीं मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ बताई गई है। खेसारी, मैथिली ठाकुर से 8 गुना ज्यादा अमीर हैं।

 


और पढ़ें